इस शहर में कब्रिस्तान फाड़कर बाहर निकलीं 55 लाख मधुमक्खियां, वैज्ञानिकों के भी उड़े होश!

न्यूयॉर्क के एक कब्रिस्तान की जमीन के नीचे लाखों मधुमक्खियों का रहस्यमयी संसार मिला है. वसंत आते ही मिट्टी से निकलने वाला यह विशाल झुंड वैज्ञानिकों के लिए कौतूहल बना हुआ है.

5.5 Million Bees Emerge from a Cemetery in new york (7)
1 / 6

न्यू यॉर्क के एक कब्रिस्तान की मिट्टी के नीचे वैज्ञानिकों को करीब 55 लाख मधुमक्खियों का विशाल बसेरा मिला है. वसंत का मौसम आते ही ये लाखों जीव अचानक जमीन फाड़कर बाहर निकलने लगते हैं जो किसी हॉरर फिल्म जैसा दिखता है.

विज्ञापन

कौन सी हैं ये मधुमक्खियां?

कौन सी हैं ये मधुमक्खियां?2 / 6

ये कोई साधारण मधुमक्खियां नहीं हैं बल्कि इन्हें माइनर बीज कहा जाता है जो पेड़ों के बजाय जमीन के नीचे सुरंग बनाकर रहती हैं. कॉर्नेल यूनिवर्सिटी की रिसर्च के मुताबिक यह दुनिया में मधुमक्खियों के सबसे बड़े जमावड़ों में से एक माना जा रहा है.

विज्ञापन

क्या ये इंसानों के लिए खतरनाक हैं?

क्या ये इंसानों के लिए खतरनाक हैं?3 / 6

माइनर बीज काफी शांत स्वभाव की होती हैं और ये इंसानों को बिना वजह नुकसान नहीं पहुंचाती हैं. इनका मुख्य काम सेब और ब्लूबेरी के फूलों का परागण करना है जो खेती और पर्यावरण के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है.

कब्रिस्तान को ही क्यों चुना?

कब्रिस्तान को ही क्यों चुना?4 / 6

वैज्ञानिकों के मुताबिक कब्रिस्तान इन जीवों के लिए एक सुरक्षित स्वर्ग की तरह होते हैं क्योंकि यहाँ शांति रहती है. यहाँ की मिट्टी को बार-बार खोदा नहीं जाता और कीटनाशकों का इस्तेमाल न होने से इनका घर पूरी तरह सुरक्षित रहता है.

विज्ञापन

कैसे हुई इस संसार की खोज?

कैसे हुई इस संसार की खोज?5 / 6

एक रिसर्चर ने इत्तेफाक से कब्रिस्तान की जमीन से बड़ी संख्या में इन मधुमक्खियों को निकलते हुए देखा था. इसके बाद 2023 में वैज्ञानिकों ने जाल लगाकर जांच शुरू की तो पता चला कि हर स्क्वायर मीटर में सैकड़ों मधुमक्खियां रह रही हैं.

खेती के लिए क्यों हैं जरूरी?

खेती के लिए क्यों हैं जरूरी?6 / 6

ये मधुमक्खियां न्यू यॉर्क के मशहूर सेब के बागों की पैदावार बढ़ाने में बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण योगदान देती हैं. अगर इन प्राकृतिक बसेरों को सड़क या निर्माण कार्य से नुकसान पहुंचा तो करोड़ों जरूरी पोलिनेटर्स हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन