T20 World Cup 2026: ऐतिहासिक बना साउथ SA vs AFG का मैच, अहमदाबाद में हुई रिकॉर्ड्स की बौछार
T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप में इस बार एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच भी एक ऐसा ही रोचक मुकाबला देखने को मिला. इस मैच में अफगानिस्तान के पास बड़ा उलटफेर कर इतिहास रचने का शानदार मौका था लेकिन टीम चूक गई. अहमदाबाद के मैदान पर खेले गए इस ऐतिहासिक मुकाबले में 2 सुपर ओवर खेले गए जो कि टी20 विश्व कप के इतिहास में पहली बार हुआ. साउथ अफ्रीका ने सांसें रोक देने वाले इस मैच में 4 रनों से जीत हासिल की. आइए आपको बताते हैं इस मैच में बने रिकॉर्ड्स के बारे में…

2 / 6टी20 विश्व कप के इतिहास में पहली बार एक ही मैच में 2 सुपर ओवर फेंके गए हैं. इससे पहले सुपर ओवर तो कई बार हो चुके हैं लेकिन सुपर ओवर टाई कभी नहीं हुआ. 2 सुपर ओवरों के चलते ये मैच क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में हमेशा के लिए अमर हो गया है.
3 / 6क्विंटन डिकॉक ने इस मैच में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 41 गेंदों का सामना करते हुए 59 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इसी के साथ उन्होंने दिग्गज एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. डी कॉक SA के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
4 / 6अफगानिस्तान को भले ही इस मैच में हार का सामना करना पड़ा लेकिन टीम के दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद नबी ने इस मैच में उतरते ही इतिहास रच दिया. उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का ये 150वां मुकाबला था. इसी के साथ वो अफगानिस्तान के लिए इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले अफगानी क्रिकेटर बन गए हैं.
5 / 6टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में ऐसा केवल 2 बार ही हुआ है जब मैच में 2 सुपर ओवर खेले गए हैं. खास बात ये है कि अफगानिस्तान की टीम दोनों ही बार इसका हिस्सा रही है. साल 2024 में भारत के खिलाफ अफगानिस्तान ने 2 सुपर ओवर खेले थे.
6 / 6अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान के लिए टी20 विश्व कप इतिहास की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी जड़ दी है. उन्होंने 25 गेंदों में ये अर्धशतक जड़ा. इस मैच में उन्होंने 42 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेली.



















