Triple H ने WWE SummerSlam 2026 के लिए 2 ब्लॉकबस्टर मैचों का किया ऐलान, 8 रेसलर्स बवाल मचाने को हुए तैयार!

WWE SummerSlam 2026 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. वीकली एपिसोड में इसका बिल्डअप चल रहा है. लगातार मैचों का ऐलान भी किया जा रहा है. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में दो और बड़े मैचों की घोषणा कर दी गई है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE SummerSlam 2026: WWE का अगला धमाकेदार इवेंट SummerSlam 2026 है. इसे लेकर फैंस का उत्साह साफ दिख रहा है. कंपनी इसका बिल्डअप भी शानदार अंदाज में कर रही है. कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया गया है. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में भी कहानियों को अच्छे ढंग से आगे बढ़ाया गया. WWE ने समर की सबसे बड़ी पार्टी के लिए दो और बड़े मैच बुक कर दिए हैं. ट्रिपल एच ने खुद इनका ऑफिशियल ऐलान किया. दर्शकों को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

Raw में हुआ हंगामा

Raw में हुआ हंगामा2 / 6

Raw के एपिसोड में जिमी उसो और रॉयस कीज के बीच मैच हुआ. जेकब फाटू ने कीज के ऊपर हमला किया और इस वजह से मैच रद्द हो गया. कीज के ऊपर अटैक हुआ. उन्हें बचाने के लिए सोलो सिकोआ आए. सिकोआ ने कहा कि वो ब्लडलाइन में शामिल हो रहे हैं. इसके बाद उन्होंने जिमी पर हमला किया. फाटू ने सिकोआ को मारा. एलए नाइट चेयर लेकर आए और फाटू को पटक दिया. अंत में नाइट ने समरस्लैम में मैच के लिए चुनौती पेश की. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सिक्स-मैन टैग टीम मैच

सिक्स-मैन टैग टीम मैच3 / 6

एलए नाइट की चुनौती के बाद WWE ने मैच का ऐलान कर दिया. ट्रिपल एच ने भी सोशल मीडिया के जरिए इसे ऑफिशियल किया. अब समरस्लैम में द उसोज़ और जेकब फाटू का सामना रॉयस कीज, सोलो सिकोआ और एलए नाइट के साथ होगा. इस मैच में तगड़े एक्शन की उम्मीद जताई जा रही है. (Photo: WWE.com)

Raw में हुआ गोंटलेट मैच

Raw में हुआ गोंटलेट मैच4 / 6

Raw के एपिसोड में चैड गेबल, जे'वॉन एवंस, ड्रेगन ली, जो हेंड्री, डॉमिनिक मिस्टीरियो, रुसेव और ईथन पेज के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर्स गोंटलेट मैच हुआ. इस मैच में सभी स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. अंत में गेबल ने शानदार जीत हासिल की. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

गेबल का होगा बड़ा मैच

गेबल का होगा बड़ा मैच5 / 6

समरस्लैम 2026 में पेंटा अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को चैड गेबल के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों के बीच तगड़ा मैच होगा. गेबल को पुश दिया गया है. वो समर की सबसे बडी पार्टी में अब नए आईसी चैंपियन भी बन सकते हैं. ट्रिपल एच ने दोनों के मैच का ऑफिशियल ऐलान किया. (Photo: WWE.com)

समरस्लैम में होंगे बड़े मुकाबले

समरस्लैम में होंगे बड़े मुकाबले6 / 6

समरस्लैम 2026 में कंपनी इस बार बड़े मैच बुक कर रही है. रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर, ओबा फेमी, सैथ रॉलिंस, कोडी रोड्स और सीएम पंक जैसे दिग्गजों के मैचों का ऐलान कर दिया गया है. रेंस और पंक अपने टाइटल को समर की सबसे बड़ी पार्टी में दांव पर लगाने वाले हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन