Roman Reigns के दुश्मनों का रीयूनियन, टाइटल मैच में बवाल, जानिए WWE SmackDown में इस हफ्ते क्या हुआ?

WWE WrestleMania 42 से पहले SmackDown के अंतिम एपिसोड का सफल समापन हो गया है. शो में बड़े मैच और सैगमेंट्स देखने को मिले. ट्रिपल एच और उनकी टीम ने बढ़िया इवेंट इस बार दिया है. आइए आपको बताते हैं कि ब्लू ब्रांड में इस बार क्या-क्या हुआ.

WWE
1 / 11
WWE SmackDown

WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब बस कुछ ही घंटे रह गए हैं. इससे पहले SmackDown का अंतिम एपिसोड भी खत्म हो गया है. फैंस को अच्छे मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले. तीन घंटे के शो में सभी टॉप स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. WrestleMania 42 का बिल्डअप भी हुआ. इस बार तो मेन इवेंट में सीएम पंक भी नज़र आए. कोडी रोड्स के साथ उनका खास मोमेंट देखने को मिला. आइए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में क्या हुआ.

विज्ञापन

रैंडी ऑर्टन का सैगमेंट

रैंडी ऑर्टन का सैगमेंट2 / 11

रैंडी ऑर्टन ने शो की शुरुआत की. उन्होंने पैट मैकफी की तारीफ की. उन्होंने कोडी रोड्स का मजाक बनाया. रैंडी ने कहा कि रेसलेमनिया 42 में वो अपने करियर का 15वां टाइटल जीतने वाले हैं. ऑर्टन ने कहा कि वो कोडी को सबक सिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

विज्ञापन

8-मैन टैग टीम मैच

8-मैन टैग टीम मैच3 / 11

SmackDown में वायट सिक्स का मुकाबला सोलो सिकोआ की MFT से हुआ. मैच में सभी स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. टाला टोंगा ने खूब प्रभावित किया. अंत में सिकोआ ने अंकल हाउडी को समोअन स्पाइक लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की.

जेकब फाटू का सैगमेंट

जेकब फाटू का सैगमेंट4 / 11

जेकब फाटू का मुकाबला रेसलमेनिया 42 में ड्रू मैकइंटायर के साथ होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. इससे पहले ब्लू ब्रांंड में फाटू ने मैकइंटायर को धमकी दी. फाटू ने कहा कि वो रेसलमेनिया के बाद मैकइंटायर का नाम हमेशा के लिए मिटा देंगे.

विज्ञापन

टैग टीम चैंपियनशिप मैच

टैग टीम चैंपियनशिप मैच5 / 11

SmackDown में आर-ट्रुथ और डेमियन प्रीस्ट ने कोफी किंग्सटन और ग्रेसन वॉलर के खिलाफ टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड की. ट्रुथ और प्रीस्ट की केमिस्ट्री शानदार रही. दोनों ने बढ़िया प्रदर्शन किया. अंत में दोनों स्टार्स ने अपने टाइटल को शानदार अंदाज में रिटेन किया.

जेड कार्गिल का सैगमेंट

जेड कार्गिल का सैगमेंट6 / 11

जेड कार्गिल और रिया रिप्ली का आमना-सामना हुआ. दोनों ने रेसलमेनिया 42 में एक-दूसरे का बुरा हाल करने कसम खाई. रिप्ली का अलग अंदाज देखने को मिला. उन्होंने कहा कि वो कार्गिल को हराकर नई चैंपियन बनेंगी. कार्गिल ने भी कहा कि वो रिप्ली का नाम गिराकर रहेंगी.

विज्ञापन

नंबर-1 कंटेंडर्स मैच

नंबर-1 कंटेंडर्स मैच7 / 11

टिफनी स्ट्रेटन और जॉर्डिन ग्रेस के बीच वुमेंस यूएस चैंपियनशिप के लिए नंबर-1 कंटेंडर्स मैच हुआ. दोनों स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाकर अपनी सारी हदें पार कीं. ग्रेस ने वापसी कर अच्छा प्रदर्शन किया. अंत में टिफनी ने मैच जीतकर टाइटल मैच हासिल किया.

ट्रिक विलियम्स का सैगमेंट

ट्रिक विलियम्स का सैगमेंट8 / 11

ट्रिक विलियम्स और सैमी ज़ेन का आमना-सामना हुआ. दोनों ने एक-दूसरे की खूब बेइज्जती भी की. इस दौरान वहां पर एक सूट पहना हुआ शख्स भी था. सैमी ने उसे हैलुवा किक लगाई. वहीं विलियम्स ने अपना फिनिशिंग मूव सैमी को लगाकर उन्हें धराशाई कर दिया.

विज्ञापन

टैग टीम मैच

टैग टीम मैच9 / 11

शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस का मुकाबला लायरा वैल्किरिया और बेली के साथ हुआ. ये मैच ज्यादा लंबा नहीं चला. नाया जैक्स और लैश लीजेंड ने आकर सभी के ऊपर हमला कर दिया. इस दौरान रिंग में काफी अफरातफरी देखने को मिली.

आंद्रे द जायंट मेमोरियल मैच

आंद्रे द जायंट मेमोरियल मैच10 / 11

SmackDown में आंद्रे द जायंट मेमोरियल मैच भी हुआ. इस मैच में मिडकार्ड डिवीजन के बड़े स्टार्स शामिल थे. सभी ने एक-दूसरे को रिंग से बाहर करने का प्रयास किया. अंत में रॉयस कीज ने टाला टोंगा को रिंग के बाहर फेंककर मैच अपने नाम किया.

विज्ञापन

मेन इवेंट

मेन इवेंट 11 / 11

मेन इवेंट में कोडी रोड्स का सैगमेंट हुआ. उन्होंने फैंस का स्वागत किया. उन्होंने रैंडी ऑर्टन को लेकर अपनी बात रखी. तुरंत ही सीएम पंक भी आ गए. दोनों ने एक-दूसरे की तारीफ की और रेसलमेनिया 42 के लिए शुभकामनाएं दीं. अंत में रोमन रेंस के दोनों दुश्मनों कोडी और पंक ने एक-दूसरे को गले लगाया. इनकी रीयूनियन देखने को मिला.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन