WWE SmackDown रिजल्ट्स, 8 मई, 2026: Roman Reigns के टाइटल पर मंडराया खतरा, चैंपियंस पर जानलेवा हमला

WWE SmackDown का शो शानदार रहा. तगड़ा एक्शन देखने को मिला. सभी रेसलर्स ने अपने प्रदर्शन से खूब दिल जीता. मेन इवेट भी गजब का रहा. आइए जानते हैं कि ब्लू ब्रांड में इस बार क्या-क्या हुआ.

WWE
1 / 10
WWE SmackDown Results

WWE SmackDown Results: WWE SmackDown के पहले एपिसोड का अंत हो गया है. शो बहुत शानदार रहा. WWE ने पहले ही बड़े ऐलान कर दिए थे. टॉप स्टार्स ने आकर फैंस का मनोरंजन किया. मेन इवेंट में तगड़ा मैच हुआ. बैकलैश 2026 को लेकर बिल्डअप देखने को मिला. कोडी रोड्स भी शो में नज़र आए. फैंस ने अपने पसंदीदा रेसलर्स को बहुत चीयर किया. वुमेंस डिवीजन ने अपने काम से वाहवाही लूटी. आइए आपको SmackDown रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

जेकब फाटू का सैगमेंट

जेकब फाटू का सैगमेंट2 / 10

जेकब फाटू ने कहा कि वो रोमन रेंस को बैकलैश में हराकर वर्ल्ड चैंपियन बनेंगे. उन्होंने रेंस को धमकी दी. द उसोज़ ने दखलअंदाजी की. उसोज़ ने कहा कि अगर फाटू हार गए तो वो अपने परिवार के साथ रेंस को एक्नॉलेज करेंगे. फाटू ने कहा कि मैच में अगर उसोज़ ने दखल दिया तो उनका बुरा हाल हो जाएगा.

विज्ञापन

वुमेंस यूएस चैंपियनशिप मैच

वुमेंस यूएस चैंपियनशिप मैच3 / 10

टिफनी स्ट्रेटन ने कियाना जेम्स के खिलाफ वुमेंस यूएस चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच मैच बढ़िया रहा. मैच में जूलिया ने भी दखलअंदाजी की. इसका नुकसान कियाना को हुआ. टिफनी ने जूलिया को मारकर रिंग के बाहर किया. अंत में उन्होंने कियाना को अपना फिनिशिंग मूव लगाया और पिन करते हुए टाइटल रिटेन किया.

डेमियन प्रीस्ट का मैच

डेमियन प्रीस्ट का मैच4 / 10

डेमियन प्रीस्ट का मुकाबला टाला टोंगा के साथ हुआ. इस मैच में सोलो सिकोआ और टामा टोंगा ने खूब दखलअंदाजी की. अंत में टाला को जीत मिली. मैच के बाद प्रीस्ट पर हमला हुआ. उन्हें बचाने के लिए आर-ट्रुथ आए. ट्रुथ भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए. प्रीस्ट और ट्रुथ को बचाने के लिए रॉयस कीज ने एंट्री की.

विज्ञापन

कोडी रोड्स का सैगमेंट

कोडी रोड्स का सैगमेंट5 / 10

कोडी रोड्स के सैगमेंट में तुरंत ही पॉल हेमन ने दखल दिया. हेमन कॉन्ट्रैक्ट साथ लाए थे. कोडी ने कहा कि उन्हें कॉन्ट्रैक्ट की कोई जरूरत नहीं है और वो गुंथर से लड़ना चाहते हैं. हेमन ने Clash in Italy में दोनों के बीच मैच की बात कही. गुंथर ने कोडी को स्लीपर होल्ड में फंसाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. कोडी ने उन्हें लगातार पंच मारकर रिंग के बाहर किया.

रिकी सेंट्स का मैच

रिकी सेंट्स का मैच6 / 10

रिकी सेंट्स का मैच मैट कार्डोना के साथ हुआ. दोनों ने फैंस को बढ़िया मैच दिया. रिकी ने एक बार फिर जबरदस्त एक्शन दिखाया. अंत में रिकी ने अपना फिनिशिंग मूव मैट को लगाया और पिन करते हुए शानदार जीत हासिल की.

विज्ञापन

पेज और ब्री बैला का सैगमेंट

पेज और ब्री बैला का सैगमेंट7 / 10

पेज और ब्री ने कहा कि उन्हें हराना आसान नहीं है. Fatal Influence टीम ने एंट्री की. जेसी जेन और उनके साथियों ने कहा कि वो अगले वुमेंस टैग टीम चैंपियन बनने वाले हैं. नाया जैक्स और लैश लीजेंड ने एंट्री की. दोनों ने पेज और ब्री के ऊपर हमला कर बताया कि पहले उन्हें टाइटल मैच मिलेगा.

सिक्स-वुमेंस टैग टीम मैच

सिक्स-वुमेंस टैग टीम मैच8 / 10

Fatal Influence का मुकाबला शार्लेट फ्लेयर, एलेक्सा ब्लिस और रिया रिप्ली के साथ हुआ. इस मैच में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. जेड कार्गिल ने वापसी कर मैच में आकर दखलअंदाजी की और रिया पर हमला किया. उनकी वजह से Fatal Influence को जीत मिल गई. मैच के बाद भी काफी बवाल देखने को मिला.

विज्ञापन

रॉयस कीज का मैच

रॉयस कीज का मैच9 / 10

रॉयस कीज की टक्कर टामा टोंगा के साथ हुई. रिंगसाइड पर सोलो सिकोआ और टाला टोंगा भी मौजूद थे. दोनों ने मुकाबले ने में दखलअंदाजी नहीं की. मैच में कीज का दबदबा देखने को मिला. कीज ने अंत में टामा के ऊपर शानदार जीत दर्ज की.

मेन इवेंट

मेन इवेंट10 / 10

ट्रिक विलियम्स ने रिंग में आकर जिंजरब्रेड मैन को ट्रिब्यूट दिया. जिंजरब्रेड मैन की यादों को भी शो में दिखाया गया. सैमी ज़ेन ने दखलअंदाजी की. उन्होंने कहा कि ये सब बेकार है. सैमी ने ट्रिक को बैकलैश में हराने का दावा किया. उन्होंने ट्रिक पर हमला किया. अंत में कास्केट में से लिल याच्टी बाहर आए. उन्होंने सैमी पर हमला किया. वहीं विलियम्स ने सैमी को ट्रिक शॉट लगाया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन