Brock Lesnar साबित हुए फिसड्डी, चैंपियन की शर्मनाक हार, जानिए WWE Raw में इस हफ्ते क्या हुआ?

WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड का सफल समापन हो गया है. शो में बड़े मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले. ट्रिपल एच और उनकी टीम ने एक क्लासिक इवेंट इस बार दिया है. आइए आपको बताते हैं कि रेड ब्रांड में इस बार क्या-क्या हुआ.

WWE
1 / 9
WWE रॉ रिजल्ट्स

WWE में इस समय रेसलमेनिया 42 की तैयारियां चल रही हैं. फैंस का उत्साह धीरे-धीरे बढ़ रहा है. कंपनी शानदार अंदाज में स्टोरीलाइन्स को आगे बढ़ा रही है. वीकली एपिसोड में बहुत कुछ देखने को मिल रहा है. Raw का इस हफ्ते का एपिसोड भी गजब का रहा. टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से खूब दिल जीता. मेन इवेंट में भी इस बार ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी ने तबाही मचाई. ट्रिपल एच भी इनके सैगमेंट में नज़र आए. हालांकि, वो किसी को संभाल नहीं पाए. आइए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते रेड ब्रांड में क्या हुआ.

विज्ञापन

शो की शुुरुआत

शो की शुुरुआत2 / 9

सीएम पंक ने इस हफ्ते शो की शुरुआत की. उन्होंने रोमन रेंस को खूब निशाने पर लिया. पंक ने कहा कि रेंस धोखेबाज और मूर्ख हैं. उन्होंने द रॉक, विंस मैकमैहन और पैट मैकफी का जिक्र भी किया. पंक ने साफ कर दिया कि वो रेसलमेनिया 42 में रेंस को हराकर अपना टाइटल रिटेन करेंगे. पंक की प्रोमो की इस बार खूब तारीफ हुई.

विज्ञापन

सिंगल मैच

सिंगल मैच3 / 9

एलए नाइट का मुकाबला ऑस्टिन थ्योरी के साथ हुआ. इस मैच में द उसोज़, लोगन पॉल और आइशोस्पीड ने दखलअंदाजी की. थ्योरी ने नाइट के ऊपर रोलअप के जरिए जीत हासिल की. बाद में एडम पीयर्स ने आकर रेसलमेनिया के लिए सिक्स-मैन टैग टीम मैच का ऐलान किया.

फिन बैलर का मैच

फिन बैलर का मैच4 / 9

फिन बैलर का मैच जेडी मैकडॉना के साथ हुआ. ये मुकाबला शुरू नहीं पाया क्योंकि डॉमिनिक मिस्टीरियो ने बैलर पर हमला कर दिया. बैलर ने पहले मिस्टीरियो और जेडी पर दबदबा बनाया. बाद में मिस्टीरियो ने बैलर के ऊपर टाइटल से अटैक किया. अंत में दोनों हील स्टार्स ने चेयर से बैलर को खूब धोया.

विज्ञापन

बेली का मैच

बेली का मैच5 / 9

बेली का मैच लैश लीजेंड के साथ हुआ. इस मैच में नाया जैक्स और लायरा वैल्किरिया ने दखलअंदाजी की. बाद में शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस भी आए. अंत में इसका पूरा फायदा बेली को मिला. उन्होंने लीजेंड को पिन करते हुए जीत हासिल की.

सैथ रॉलिंस का सैगमेंट

सैथ रॉलिंस का सैगमेंट6 / 9

सैथ रॉलिंस ने कहा कि वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीतेंगे. साथ ही साथ उन्होंने द विज़न को बर्बाद करने की कसम खाई. गुंथर ने आकर उन्हें लॉक लगाया. दोनों के बीच ब्रॉल हुआ. सिक्योरिटी ने दोनों को अलग किया. अंत में गुंथर ने चालाकी से रॉलिंस को जबरदस्त किक मारी.

विज्ञापन

सिक्स-मैन टैग टीम मैच

सिक्स-मैन टैग टीम मैच7 / 9

लॉस अमेरिकनोस का मुकाबला पेंटा, ड्रेगन ली और जे’वॉन एवंस के साथ हुआ. मैच में सभी स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. अंत में पेंटा, ली और एवंस ने जीत हासिल की. मैच के बाद रे मिस्टीरियो ने वापसी की. उन्होंने कहा कि वो रेसलमेनिया में होने वाले इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच का हिस्सा बनेंगे.

टैग टीम मैच

टैग टीम मैच 8 / 9

रिया रिप्ली और इयो स्काई का मुकाबला बी-फैब और मीचीन के साथ हुआ. इस मैच में रिप्ली और इयो ने जीत हासिल की. मैच के बाद हील स्टार्स ने रिया और इयो के ऊपर हमला किया. जेड कार्गिल ने इयो के ऊपर कैंडो स्टिक से अटैक कर अपना फिनिशिंग मूव लगाया.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर का सैगमेंट

ब्रॉक लैसनर का सैगमेंट9 / 9

ब्रॉक लैसनर ने कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले ही ओबा फेमी के ऊपर हमला कर दिया. दोनों के बीच तगड़ा ब्रॉल हुआ. एडम पीयर्स और ट्रिपल एच भी कुछ नहीं कर पाए. लैसनर और फेमी ने एक-दूसरे के ऊपर चेयर भी फेंकी. इस बार भी ज्यादातर फेमी का दबदबा ही देखने को मिला. लैसनर ज्यादा कुछ नहीं कर पाए. रिंग में अफरातफरी के माहौल के बीच शो का अंत हुआ.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन