Roman Reigns की वापसी और खतरनाक चैंपियनशिप मैच, WWE Raw में इस हफ्ते क्या-क्या होगा?

WWE Raw का पिछले हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा था. वहां पर बड़े मुकाबले और सैगमेंट्स देखने को मिले. अब सभी की नजरें इस हफ्ते होने वाले शो पर टिकी हैं. आइए आपको बताते हैं कि वहां पर क्या-क्या होगा.

WWE Raw
1 / 6
WWE Raw में होंगे बड़े मैच (Photo: WWE.com)

WWE Raw: WWE में इस समय कुछ शानदार स्टोरीलाइन्स चल रही हैं. यंग स्टार्स ने बवाल मचाया हुआ है. रोमन रेंस भी शो में आ रहे हैं. पिछले हफ्ते उनकी ब्लडलाइन की हालत खराब हुई थी. सोलो सिकोआ और एलए नाइट के ऊपर भी हमला हुआ था. अब सभी की नजरें आगामी रेड ब्रांड के शो पर टिकी हैं. कंपनी ने एपिसोड को पहले ही रिकॉर्ड कर लिया है. इस वजह से नतीजे का खुलासा भी हो गया है. आइए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते रेड ब्रांड में क्या-क्या होने वाला है.

विज्ञापन

रोमन रेंस की वापसी

रोमन रेंस की वापसी2 / 6

रोमन रेंस पिछले हफ्ते रेड ब्रांड के शो में नहीं आए थे. इससे पहले हफ्ते में उनके ऊपर सोलो सिकोआ और एलए नाइट ने हमला किया था. रेंस के पास दुश्मनों की कमी बिल्कुल भी नहीं है. वो ब्लडलाइन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. रोमन इस हफ्ते Raw में वापसी करने वाले हैं. वो आएंगे तो फिर कोई ना कोई बड़ा बवाल जरूर होगा. नाइट के साथ उनका सैगमेंट हो सकता है. दोनों के बीच ब्रॉल भी हो सकता है. रेंस इस हफ्ते बदले के मूड में रिंग में कदम रखेंगे. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

नंबर-1 कंटेंडर्स मैच

नंबर-1 कंटेंडर्स मैच3 / 6

Raw के एपिसोड में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए नंबर-1 कंटेंडर्स मैच होगा. AAA द्वारा आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल में पेंटा और रे फीनिक्स पहुंच गए हैं. दोनों के बीच रेड ब्रांड के एपिसोड में मैच होगा. जो भी जीतेगा वो 14 सितंबर को मेक्सिको में होने वाले Raw में रोमन रेंस का सामना करेगा. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस मुकाबले को पेंटा जीत सकते हैं. उनका रेंस के साथ मैच सेट किया जा सकता है. (Photo: WWE.com)

वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच

वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच4 / 6

राकेल रॉड्रिगेज अपनी वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को सोल रुका के खिलाफ डिफेंड करेंगी. दोनों के बीच तगड़े मैच की उम्मीद जताई जा रही है. रॉड्रिगेज ने रुका को हराकर ही टाइटल अपने नाम किया था. रुका को एक बार फिर बड़ा मौका दिया गया है. वो टाइटल को दोबारा हासिल कर सकती हैं. उन्हें मेन रोस्टर में आए हुए अभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ है. कंपनी ने उन्हें आते ही बड़ा पुश दे दिया था. रुका ने बैकी लिंच को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रॉयस कीज पर रहेंगी नजरें

रॉयस कीज पर रहेंगी नजरें5 / 6

रॉयस कीज ने पिछले हफ्ते रेड ब्रांड में वापसी की थी. OTM के साथ वो रिंग में आए. उन्होंने मेन इवेंट में उसोज, सोलो सिकोआ और जेकब फाटू के ऊपर जानलेवा हमला किया. सभी की हालत बहुत खराब हो गई थी. कीज एक अलग लुक में नज़र आए. अब इस हफ्ते कीज के ऊपर सभी की निगाहें होंगी. वो ब्लडलाइन का बुरा हाल कर सकते हैं. सिकोआ और नाइट के ऊपर भी हमला हो सकता है. (Photo: WWE.com)

वुमेंस डिवीजन का धमाल

वुमेंस डिवीजन का धमाल6 / 6

वुमेंस डिवीजन में भी मौजूदा समय में कई स्टोरीलाइन चल रही हैं. लिव मॉर्गन, बैकी लिंच और स्टेफनी वकेर का पंगा चल रहा है. मॉर्गन के साथ रॉक्सन परेज और राकेल रॉड्रिगेज हैं. स्टेफनी का मॉर्गन के साथ मैच भी होने वाला है. बैकी भी टाइटल पिक्चर में आ गई हैं. इस हफ्ते भी इनके बीच बवाल देखने को मिल सकता है. वकेर ने हाल ही में वापसी करते हुए जजमेंट डे की हालत खराब की थी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन