Roman Reigns की बेइज्जती और फेमस स्टार का डेब्यू, जानिए WWE Raw में इस हफ्ते क्या होगा?

WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार होने वाला है. फैंस को बड़ी चीजें वहां पर देखने को मिलेंगी. कंपनी ने पहले से ही कुछ बड़े ऐलान कर दिए हैं. आइए आपको बताते हैं कि वहां पर क्या-क्या होगा.

WWE Raw
1 / 6
WWE Raw में इस हफ्ते क्या होगा? (Photo: WWE.com)

WWE Raw: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट मनी इन द बैंक होने वाला है. सभी इसके लिए तैयार हैं. 10 अक्टूबर को फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. मेंस और वुमेंस लैडर मैच को लेकर भी जद्दोजहद चल रही है. जो भी जीतेगा उनसे ब्रीफकेस मिलेगा. खैर अब वीकली एपिसोड भी काफी महत्वपूर्ण हैं. इस हफ्ते रेड ब्रांड का शो जबरदस्त होने वाला है. कंपनी ने शो को बड़ा बनाने के लिए पहले से ही कुछ घोषणाएं कर दी हैं. तगड़े मुकाबले वहां पर होंगे. आइए आपको बताते हैं कि रेड ब्रांड में क्या-क्या होगा.

विज्ञापन

एलए नाइट की एंट्री

एलए नाइट की एंट्री2 / 6

एलए नाइट की दुश्मनी मौजूदा समय में रोमन रेंस के साथ चल रही है. पिछले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में रोमन रेंस को नाइट ने बीएफटी लगाया था. इसके बाद रेंस ने मनी इन द बैंक में मैच के लिए चुनौती दी. दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान हुआ. इस हफ्ते रेड ब्रांड के शो में नाइट नज़र आएंगे. वो एक बार फिर रोमन के ऊपर निशाना साधेंगे. रेंस के खिलाफ नाइट अपनी जीत  का दावा भी कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

पेंटा की उपस्थिति

पेंटा की उपस्थिति3 / 6

पेंटा को पिछले हफ्ते रोमन रेंस के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा था. पेंटा ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया था. दोनों के बीच खतरनाक मैच हुआ. मुकाबले को 2026 का अभी तक का सबसे बेस्ट मैच माना जा रहा है. रोमन ने बड़ी मुश्किल से अपने टाइटल को रिटेन किया है. इस हफ्ते पेंटा शो में नज़र आएंगे. वो अपनी हार के बारे में अपनी बात रखेंगे. देखना होगा कि वो क्या कहेंगे. (Photo: WWE.com)

मेंस मनी इन द बैंक क्वालिफाईंग मैच

मेंस मनी इन द बैंक क्वालिफाईंग मैच4 / 6

रेड ब्रांड के एपिसोड में मेंस मनी इन द बैंक क्वालिफाईंग मैच भी होने वाला है. ड्रेगन ली, सोलो सिकोआ और रे मिस्टीरियो के बीच मैच होगा. तीनों के बीच तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. इस मैच में जीत के प्रबल दावेदार सिकोआ माने जा रहे हैं. वो मुकाबला जीतकर लैडर मैच में बवाल मचा सकते हैं. वैसे भी सिकोआ पिछले कुछ महीनों से बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

वुमेंस मनी इन द बैंक क्वालिफाईंग मैच

वुमेंस मनी इन द बैंक क्वालिफाईंग मैच5 / 6

वुमेंस मनी इन द बैंक क्वालिफाईंग मैच भी शो में होने वाला है. इसे लेकर भी फैंस काफी उत्साहित हैं. इयो स्काई, रॉक्सन परेज और ला कैटालिना के बीच मैच होगा. कैटालिना का रेड ब्रांड में डेब्यू होने वाला है. वहीं स्काई भी लंबे समय बाद नज़र आएंगी. इनके बीच तगड़े एक्शन की उम्मीद जताई जा रही है. इस मैच में स्काई जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं. (Photo: WWE.com)

बेली का मुकाबला

बेली का मुकाबला6 / 6

बेली ने हाल ही में वापसी कर लायरा वैल्किरिया से फिर से पंगा ले लिया है. दोनों के बीच पहले भी मुकाबला हो चुका है. रेड ब्रांड में एक बार फिर दोनों की टक्कर होगी. इस बार बेली और लायरा के बीच ये अंतिम मुकाबला हो सकता है. बेली काफी गुस्से में लग रही हैं. वो किसी भी हालत में लायरा का हाल खराब करना चाहती हैं. देखना होगा कि दोनों के बीच मुकाबले में किस रेसलर की जीत होगी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन