Asian Games 2026 में 21 गोल्ड के साथ चौथे नंबर पर रहा भारत, जानें किस खेल में किन खिलाड़ियों ने दिलाया मेडल, देखें पूरी लिस्ट

Asian Games 2026: भारत ने आइची-नागोया एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 85 मेडल अपने नाम किए. इस बार भारत ने 21 गोल्ड जीते और मेडल टैली में चौथे नंबर पर अपना अभियान समाप्त किया. यहां जानिए इस बार भारत को किस खेल में किन खिलाड़ियों ने मेडल दिलाया.

Asian Games 2026

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने जीते कुल 85 मेडल (PIC Credit - ANI)

Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 85 मेडल अपने नाम किए. भारत ने इस बार एशियन गेम्स में 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल जीते और मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा. 3 अक्टूबर को भारत ने अलग-अलग खेलों में 6 गोल्ड मेडल जीते. इस प्रदर्शन के बाद भारत मेडल टैली में थाईलैंड को पीछे छोड़ते हुए उज्बेकिस्तान के साथ चौथे स्थान पर रहा.

विज्ञापन

लंबे समय तक भारत मेडल टैली में 10वें से 12वें स्थान के आसपास रहा, लेकिन आखिर में गोल्ड की झड़ी ने तस्वीर बदल दी. भारत ने टीम स्पर्धाओं, तीरंदाजी, मुक्केबाजी और कुश्ती में दम दिखाया, जबकि एथलेटिक्स और निशानेबाजी में गोल्ड की कमी खली. पिछले एशियन गेम्स में भारत ने रिकॉर्ड 107 मेडल जीते थे, जिनमें 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज शामिल हैं.

विज्ञापन

भारत ने कई खेलों में रचा इतिहास

भारतीय दल के लिए इस बार कई खेलों में ऐतिहासिक उपलब्धियां भी देखने को मिलीं. तीरंदाजी में कुमकुम अनिल मोहोड ने महिलाओं की व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. इसके साथ ही उन्होंने लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए कोटा भी हासिल किया. वहीं, पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में नीरज चौहान ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. गोल्फ में प्रणवी उर्स ने व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि भारतीय महिला टीम ने सिल्वर मेडल जीता. क्रिकेट में भी भारत का दबदबा देखने को मिला.

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने फाइनल पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर अपना गोल्ड मेडल बरकरार रखा. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया. इसके अलावा, पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने भी गोल्ड मेडल अपने नाम किए. एशियन गेम्स के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जो भारत की मेंस और वुमेंस दोनों हॉकी टीमों ने गोल्ड मेडल जीता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- India vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त, ब्राजील ने 4-0 से हराकर दर्ज की जीत

एशियन गेम्स 2026 में भारत के मेडलों की पूरी लिस्ट

खेलखिलाड़ी/टीमस्पर्धापदक
तीरंदाजीचिकिथा तनीपारही और साहिल जाधवमिश्रित कंपाउंड टीम गोल्ड
चिकिथा तनीपारही, पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा वेन्नममहिला कंपाउंड टीम गोल्ड
साहिल जाधव, कुशल दलाल और थिरुमुरु गणेश मणिरत्नमपुरुष कंपाउंड टीम गोल्ड
गणेश मणिरत्नम तिरुमुरुपुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत ब्रॉन्ज
अंकिता भकत, कीर्ति और कुमकुम अनिल मोहोडमहिला रिकर्व टीम गोल्ड
कुमकुम अनिल मोहोड और धीरज बोम्मदेवरामिश्रित रिकर्व टीम सिल्वर
धीरज बोम्मदेवरा, नीरज चौहान और यशदीप भोगेपुरुष रिकर्व टीम सिल्वर
कुमकुम अनिल मोहोडमहिला व्यक्तिगत रिकर्व गोल्ड
नीरज चौहानपुरुष व्यक्तिगत रिकर्व ब्रॉन्ज
कबड्डीभारतीय महिला टीममहिला कबड्डी गोल्ड
भारतीय पुरुष टीमपुरुष कबड्डी गोल्ड
शूटिंगएलावेनिल वलारिवनमहिला 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत सिल्वर
एलावेनिल वलारिवन, सोनम मास्कर, विदरसा विनोदमहिला 10 मीटर एयर राइफल टीम सिल्वर
हिमांशु ढिल्लोंपुरुष 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत सिल्वर
रुद्राक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों, पार्थ मानेपुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम सिल्वर
रुद्राक्ष पाटिलपुरुष 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत ब्रॉन्ज
रायजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान, परिनाज धालीवालमहिला स्कीट टीम ब्रॉन्ज
अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेग सिंह गिल, मैराज अहमद खानपुरुष स्कीट टीम ब्रॉन्ज
अनंतजीत सिंह नरुका, परिनाज धालीवालमिश्रित स्कीट टीम ब्रॉन्ज
कमलजीत और सुरुचि सिंह10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम गोल्ड
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्राक्ष पाटिल, नीरज कुमारपुरुष 50 मीटर राइफल 3P टीम सिल्वर
आशी चौकसे, विदरसा कोचलुम्कल विनोद, तिलोत्तमा सेनमहिला 50 मीटर राइफल 3P टीम सिल्वर
ईशा सिंहमहिला 25 मीटर एयर पिस्टल सिल्वर
नीरू ढांडा, मनीषा कीर, आशिमा अहलावतमहिला ट्रैप टीम सिल्वर
नीरू ढांडामहिला ट्रैप व्यक्तिगत गोल्ड
नीरू ढांडा और किनान चेनाईमिश्रित ट्रैप टीम गोल्ड
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्ससुचिका तरियालमहिला पारंपरिक MMA 60 किग्रा ब्रॉन्ज
क्रिकेटभारतीय महिला क्रिकेट टीममहिला क्रिकेट गोल्ड
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीमपुरुष क्रिकेट गोल्ड
हॉकीभारतीय महिला हॉकी टीममहिला हॉकी गोल्ड
भारतीय पुरुष हॉकी टीमपुरुष हॉकी गोल्ड
कुराशपिंकी बलहारामहिला 78 किग्राब्रॉन्ज
वेटलिफ्टिंगमीराबाई चानूमहिला 49 किग्रा सिल्वर
सॉफ्ट टेनिसजय मीणापुरुष सिंगल्स ब्रॉन्ज
बैडमिंटनभारतीय पुरुष टीमपुरुष टीम ब्रॉन्ज
वुशुरोशिबिना देवीमहिला 60 किग्रा सांडा सिल्वर
रोइंगसतनाम सिंह और सलमान खानपुरुष डबल स्कल्स ब्रॉन्ज
एथलेटिक्ससीमा कुमारीमहिला 10,000 मीटर ब्रॉन्ज
विशाल टीके, एमआर पूवम्मा, मनु टीएस, विथ्या रामराजमिश्रित 4×400 मीटर रिले सिल्वर
मनप्रीत कौरमहिला शॉट पुट ब्रॉन्ज
गुलवीर सिंहपुरुष 10,000 मीटर सिल्वर
बरनिका एलंगोवनमहिला पोल वॉल्ट ब्रॉन्ज
सावन बरवालपुरुष मैराथन सिल्वर
तजिंदरपाल सिंह तूरपुरुष शॉट पुट सिल्वर
प्राचीमहिला 400 मीटर ब्रॉन्ज
हरितामहिला 200 मीटर ब्रॉन्ज
एन्सी सोजनमहिला लॉन्ग जंप सिल्वर
तेजस्विन शंकरपुरुष डेकाथलॉन ब्रॉन्ज
पारुल चौधरीमहिला 3000 मीटर स्टीपलचेज ब्रॉन्ज
सर्वेश कुशारेपुरुष हाई जंप सिल्वर
गुलवीर सिंहपुरुष 1500 मीटर सिल्वर
विथ्या रामराजमहिला 400 मीटर हर्डल्स ब्रॉन्ज
पारुल चौधरीमहिला 5000 मीटर ब्रॉन्ज
श्रीशंकर मुरलीपुरुष लॉन्ग जंप सिल्वर
रोहित यादवजैवलिन थ्रो ब्रॉन्ज
यशवीर सिंहजैवलिन थ्रो सिल्वर
गुलवीर सिंहपुरुष 5000 मीटर ब्रॉन्ज
गुलवीर सिंह, स्नेहा एसएस, अनिमेष कुजूर, हरिता भद्रा4×100 मीटर मिश्रित टीम रिले ब्रॉन्ज
पूजा सिंहमहिला हाई जंप ब्रॉन्ज
किरण, पूवम्मा मचेत्तिरा, प्राची, विथ्या रामराजमहिला 4×400 मीटर रिले गोल्ड
थेन्नारासु विशाल, जय कुमार, धर्मवीर चौधरी, थेक्किनालिल मनुपुरुष 4×400 मीटर रिले ब्रॉन्ज
टेबल टेनिसमानुष शाह और दीया चितलेमिश्रित युगल ब्रॉन्ज
स्क्वाशजोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमारमिश्रित युगल ब्रॉन्ज
अनाहत सिंहमहिला एकल सिल्वर
अभय सिंहपुरुष एकल सिल्वर
जोशना चिनप्पा, अनाहत सिंह, तन्वी खन्नामहिला टीम ब्रॉन्ज
अभय सिंह, वीर चोटरानी, वेलावन सेंथिलकुमारपुरुष टीम ब्रॉन्ज
बॉक्सिंगनरेंद्र बेरवालपुरुष हैवीवेट (+90 किग्रा) ब्रॉन्ज
प्रिया घनघसमहिला 60 किग्रा ब्रॉन्ज
कपिल पोखरियापुरुष 90 किग्रा ब्रॉन्ज
लवलीना बोर्गोहेनमहिला 75 किग्रा गोल्ड
परवीन हुडामहिला 65 किग्रा गोल्ड
अंकुश पंघालपुरुष 80 किग्रा गोल्ड
रेसलिंगसुनील कुमारग्रीको-रोमन 87 किग्रा ब्रॉन्ज
नितेश सिवाचग्रीको-रोमन 97 किग्रा सिल्वर
सुजीतपुरुष फ्रीस्टाइल 65 किग्रा गोल्ड
अमनपुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा गोल्ड
दीपक पूनियापुरुष फ्रीस्टाइल 97 किग्रा ब्रॉन्ज
अंतिम पंघालमहिला 53 किग्रा सिल्वर
सेलिंगप्रिंस नोबल कुरिसिंकल, मनु फ्रांसिसपुरुष स्किफ सिल्वर
शीतल वर्मा, हर्षिता तोमरमहिला स्किफ ब्रॉन्ज
नेत्रा कुमाननमहिला डिंगी ब्रॉन्ज
सेपकटकरावमालेमंगनबा सिंह सोरोखाइबम, राम कुमार शर्मा, बॉबी कुमार, आकाश युमनामपुरुष क्वाड्रेंट ब्रॉन्ज
गोल्फप्रणवी उर्समहिला व्यक्तिगत स्पर्धा गोल्ड
भारतीय महिला टीममहिला टीम सिल्वर
जैवलिन थ्रोयशवीर सिंहजैवलिन थ्रो सिल्वर
रोहित यादवजैवलिन थ्रो ब्रॉन्ज

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया को हार के बाद लगे 2 बड़े झटके, हर्षित राणा और हार्दिक पांड्या के कमबैक में होगी देरी!

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ