
1 / 6
WWE Raw Preview: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते काफी मजेदार होगा. Saturday Night's Main Event और Clash in Italy 2026 का बिल्डअप देखने क मिलेगा. इन इवेंट्स के लिए बड़े मैचों का ऐलान हो सकता है. रोमन रेंस को लेकर भी फैंस काफी उत्साहित हैं. कंपनी द्वारा बड़े सरप्राइज दिए जा सकते हैं. कोई बड़ा स्टार वापसी भी कर सकता है. शो को शानदार बनाने के लिए WWE ने पहले ही घोषणाएं कर दी हैं. आइए आपको बता दें कि शो में क्या-क्या होगा.
रोमन रेंस का सैगमेंट

2 / 6
WWE Raw में इस हफ्ते रोमन रेंस भी एंट्री करेंगे. उनकी राइवलरी जेकब फाटू के साथ चल रही है. पिछले हफ्ते फाटू ने रेंस और द उसोज़ के ऊपर जानलेवा हमला किया था. इस बार फाटू से रेंस बदला लेना चाहेंगे. इनके बीच दोबारा मैच का ऐलान भी किया जा सकता है.
सैथ रॉलिंस का सैगमेंट

3 / 6
सैथ रॉलिंस की राइवलरी द विज़न से चल रही है. खासतौर पर ब्रॉन ब्रेकर से काफी गुस्से में रॉलिंस हैं. बैकलैश में ब्रेकर ने रॉलिंस को हराया था. पिछले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में काफी बवाल मचा था. इस हफ्ते देखना होगा कि ब्रेकर के खिलाफ रॉलिंस कौन सा कदम उठाएंगे.
ओबा फेमी का ओपन चैलेंज

4 / 6
WWE Raw में इस हफ्ते ओबा फेमी का ओपन चैलेंज जारी रहेगा. पिछले हफ्ते उन्होंने लॉस गार्जा की हालत खराब की थी. इससे पहले उन्होंने ओटिस को हराया था. अब इस हफ्ते देखना होगा कि उनकी चैलेंज को कौन स्वीकार करेगा. फेमी अभी तक काफी खतरनाक रहे हैं.
चैंपियनशिप मैच

5 / 6
पेज और ब्री बैला इस हफ्ते अपनी वुमेंस टैग टीम चैंपियनशपि को राकेल रॉड्रिगेज और रॉक्सन परेज के खिलाफ डिफेंड करेंगे. पिछले हफ्ते इनके बीच नॉन टाइटल मैच हुआ था. राकेल और रॉक्सन इस बार नए चैंपियन बन सकते हैं. इनके साथ लिव मॉर्गन भी रहेंगी.
टैग टीम मैच

6 / 6
Raw के एपिसोड में एल ग्रांडे अमेरिकानो और लॉस अमेरिकानोस का मुकाबला ऑरिजिनल एल ग्रांडे अमेरिकानो और लॉस अमेरिकानोस हर्मानोस के साथ होगा. इस मैच में खूब बवाल होने की उम्मीद है. इनकी राइवलरी बहुत लंबे समय से चल रही है.