WWE का अगला धांसू प्रीमियम लाइव इवेंट कब और कहां होने वाला है? जानिए Brock Lesnar को कौन देगा टक्कर

WWE में लगातार नई चीजें देखने को मिल रही हैं. प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन भी हो रहा है. पिछले महीने कंपनी का यूरोप दौरा भी सफल रहा. वहां पर रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर ने भी कम्पीट किया. आइए आपको बताते हैं कि WWE का अगला बड़ा इवेंट कौन सा होने वाला है.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE Next PLE: WWE के पिछले दो प्रीमियम लाव इवेंट जबरदस्त रहे हैं. क्लैश इन इटली और नाइट ऑफ चैंपियंस में कंपनी को खूब सफलता मिली. क्लैश इन इटली का आयोजन इटली और नाइट ऑफ चैंपियंस सऊदी अरब में हुआ था. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर भी लगातार टीवी पर आ रहे हैं. इनकी वजह से कंपनी की व्यूअरशिप भी काफी अच्छी रही है. खैर चीजों को मनोरंजक बनाने का सिलसिला आगे भी चलता रहेगा. यहां हम आपको बताएंगे कि WWE का आने वाला प्रीमियम लाइव इवेंट कौन सा है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

WWE का अगला इवेंट कौन सा होगा?

WWE का अगला इवेंट कौन सा होगा?2 / 6

WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट SummerSlam 2026 होने वाला है. इसका आयोजन मिनियापोलिस, मिनिसोटा के यूएस बैंक स्टेडियम में होगा. SummerSlam का ये 39वां संस्करण है. इसे लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. ये WWE का समर का सबसे बड़ा इवेंट माना जाता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

किस दिन होगा SummerSlam 2026?

किस दिन होगा SummerSlam 2026?3 / 6

SummerSlam 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. भारत में इसका प्रसारण 2 और 3 अगस्त को होगा. पिछले कुछ सालों से कंपनी द्वारा SummerSlam को दो दिन आयोजित किया जा रहा है. अभी तक WWE को बढ़िया सफलता मिली है. इसमें Raw और SmackDown ब्रांड के रेसलर्स हिस्सा लेते हैं. (Photo: WWE.com)

ब्रॉक लैसनर का होगा बड़ा मैच

ब्रॉक लैसनर का होगा बड़ा मैच4 / 6

SummerSlam 2026 में ब्रॉक लैसनर का भी बड़ा मैच होने वाला है. उनकी टक्कर ओबा फेमी के साथ होगी. दोनों के बीच हैल इन ए सैल मैच तय किया गया है. सबसे बड़ी बात है कि लैसनर और फेमी के बीच ये तीसरा मुकाबला होगा. देखना होगा कि कौन जीत हासिल करता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रोमन रेंस भी करेंगे टाइटल डिफेंड

रोमन रेंस भी करेंगे टाइटल डिफेंड5 / 6

SummerSlam 2026 में रोमन रेंस भी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे. उनका मैच सैथ रॉलिंस के साथ तय हुआ है. रॉलिंस और रोमन के बीच लंबे समय से मैच का प्लान बनाया जा रहा था. दोनों का मुकाबला मेन इवेंट में ही होगा. देखना होगा कि किसकी जीत होगी. (Photo: WWE.com)

अन्य मुकाबलों में भी मचेगा बवाल

अन्य मुकाबलों में भी मचेगा बवाल6 / 6

WWE द्वारा धीरे-धीरे SummerSlam 2026 के लिए मैचों का ऐलान किया जा रहा है. लिव मॉर्गन और इयो स्काई के बीच भी वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच होगा. स्काई ने हाल ही में क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल मैच जीतकर समरस्लैम में टाइटल मैच हासिल किया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन