कितनी है WWE के मालिक Vince McMahon और Linda McMahon की नेटवर्थ, जानिए कहां-कहां से होती है कमाई?

WWE द्वारा कई सालों से फैंस का मनोरंजन किया जा रहा है. ये आज दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी है. विंस मैकमैहन ने इसे आगे जाने के लिए अपनी पूरी जान लगा दी. उन्हें विवादों में भी रहना पड़ा. उन्होंने कभी हार नहीं मानी. वो खुद कुछ बड़ी कहानियों का हिस्सा रहे. उनकी पत्नी लिंडा मैकमैहन ने भी उनका खूब साथ दिया. WWE के मालिक होने के नाते विंस के पास अपार संपत्ति है. हर जगह से वो कमाई करते हैं. यहां पर हम आपको विंस और लिंडा दोनों की नेटवर्थ के बारे में बताएंगे.

WWE
1 / 6
विंस मैकमैहन-लिंडा मैकमैहन की नेटवर्थ

विज्ञापन

विंस मैकमैहन-लिंडा मैकमैहन की शादी कब हुई थी?

विंस मैकमैहन-लिंडा मैकमैहन की शादी कब हुई थी?2 / 6

विंस मैकमैहन और लिंडा मैकमैहन ने साथ में खूब काम किया. दोनों को WWE का सबसे अमीर कपल कहा जाता है. इनकी शादी 1966 में हुई थी. विंस और लिंडा के दो बच्चे स्टेफनी मैकमैहन और शेन मैकमैहन हैं. विंस और लिंडा ने अपने करियर में बहुत सफलता अर्जित की है.

विज्ञापन

विंस मैकमैहन की नेटवर्थ

विंस मैकमैहन की नेटवर्थ3 / 6

WWE मौजूदा समय में TKO ग्रुप के अंडर काम करती है. इसके बावजूद अभी भी विंस के पास खूब शेयर हैं. सेलेब्रिटी नेटवर्थ की रिपोर्ट के मुताबिक विंस की नेटवर्थ 3.2 बिलियन डॉलर (करीब 3 खरब) है.

लिंडा मैकमैहन की नेटवर्थ

लिंडा मैकमैहन की नेटवर्थ4 / 6

लिंडा मैकमैहन कंपनी की सह-संस्थापक हैं. उन्होंने विंस मैकमैहन के साथ मिलकर कई बार कंपनी को लीड किया. लिंडा की कुल नेटवर्थ 3.2 बिलियन डॉलर है. ये उनके पति विंस मैकमैहन के साथ उनकी संयुक्त कुल संपत्ति है.

विज्ञापन

कहां से होती है दोनों की कमाई?

कहां से होती है दोनों की कमाई?5 / 6

विंस मैकमैहन की आय का सोर्श मुख्यत: WWE ही है. अभी भी उनके पास शेयर हैं. विंस ने रियल इस्टेट इन्वेस्टमेंट और स्टॉक सेल्स से भी बहुत कमाई की है. लिंडा मैकमैहन ने भी WWE से खूब कमाई की है. इसके अलावा उनके अन्य बिजनेस भी हैं.

विंस और लिंडा अभी क्या कर रहे हैं?

विंस और लिंडा अभी क्या कर रहे हैं?6 / 6

विंस 2022 में कंपनी से विवाद के कारण चले गए थे. कुछ समय बाद उन्होंने फिर से वापसी की, लेकिन ज्यादा समय तक टिक नहीं पाए. विंस ने अब रेसलिंग से दूरी बना ली है. लिंडा 2009 से राजनीति में सक्रिय हैं. 2024 में लिंडा को डोनाल्ड ट्रंप ने शिक्षा सचिव के लिए नामित किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन