Roman Reigns को WWE का द ट्राइबल चीफ क्यों कहा जाता है? जानिए इसके पीछे की असली वजह

WWE में रोमन रेंस अब किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. 2020 के बाद से उन्होंने अपने काम से सभी का दिल जीता है. रोमन को ट्राइबल चीफ उपनाम से पुकारा जाता है. आइए आपको इसके पीछे की असली वजह के बारे में बताते हैं.

रोमन रेंस हैं ट्राइबल चीफ
1 / 6

Roman Reigns: रोमन रेंस अब WWE के ब्रांड बन चुके हैं. अगस्त 2020 में रोमन ने हील टर्न लिया था. इसके बाद उनकी किस्मत बदल गई. 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे. पिछले कुछ सालों में उनका पार्ट-टाइम शेड्यूल भी रहा है. आप सभी जानते हैं कि रेंस को अब पूरी दुनिया ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज करती है. रिंग में भी जब वो आते हैं, तो सबसे पहले खुद को एक्नॉलेज करने के लिए कहते हैं. कई लोगों को ये पता नहीं होगा कि रेंस को ट्राइबल चीफ क्यों कहा जाता है. आइए यहां हम आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

ट्राइबल चीफ क्यों कहा जाता है?

ट्राइबल चीफ क्यों कहा जाता है?2 / 6

रोमन रेंस अपने रेसलिंग परिवार द ब्लडलाइन के सबसे डॉमिनेंट और ऑफिशियल लीडर हैं. इस वजह से ही उन्हें ट्राइबल चीफ कहा जाता है. रोमन ने अगस्त 2020 में अपने किरदार में बदलाव किया था. इसके बाद ही उन्हें ट्राइबल चीफ उपनाम दिया गया. रेंस ने इसके तहत ही खतरनाक रूप अपना लिया था.

विज्ञापन

रेंस हैं अनोआ’ई फैमिली के मुखिया

रेंस हैं अनोआ’ई फैमिली के मुखिया3 / 6

रेंस अनोआ’ई फैमिली के मुखिया हैं और उन्होंने अपना खूब दबदबा बनाया है. इसकी असली पहचान उला फाला है. अनोआ’ई फैमिली के मुखिया को हमेशा उला फाला पहनाई जाती है. रेंस को सबसे पहले 2020 में उनके पिता और चाचा ने उला फाला पहनाई थी. इसके बाद ही रेंस को ट्राइबल चीफ का दर्जा भी प्राप्त हुआ.

द ब्लडलाइन को मिली सफलता

द ब्लडलाइन को मिली सफलता4 / 6

रोमन रेंस ने पॉल हेमन के साथ मिलकर द ब्लडलाइन ग्रुप का निर्माण किया. इसमें जे उसो, जिमी उसो और सैमी ज़ेन शामिल हुए. बाद में सोलो सिकोआ ने भी ग्रुप में कदम रखा. रेंस के इस ग्रुप को खूब सफलता मिली. इनके बीच कई बार राइवलरी भी देखने को मिली. ग्रुप में शामिल सभी स्टार्स ने अब कंपनी में अपना बड़ा नाम बना लिया है.

विज्ञापन

सोलो सिकोआ से रही राइवलरी

सोलो सिकोआ से रही राइवलरी5 / 6

2024 के रेसलमेनिया में रोमन रेंस अपने टाइटल को कोडी रोड्स के खिलाफ हार गए थे. इसके बाद सोलो सिकोआ ने अपनी नई ब्लडलाइन बनाया और खुद को नया ट्राइबल चीफ का. समरस्लैम 2024 में रेंस ने वापसी कर सिकोआ के ऊपर हमला किया था. इसके बाद दोनों के बीच असली ट्राइबल चीफ को लेकर राइवलरी शुरू हुई.

द रॉक ने पहनाई उला फाला

द रॉक ने पहनाई उला फाला6 / 6

2025 की शुरुआत में Raw के एपिसोड में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच उला फाला के लिए मैच हुआ. शर्त के अनुसार जो मुकाबला जीतेगा, उसे ही असली ट्राइबल चीफ कहा जाएगा. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ था. अंत में रेंस ने शानदार जीत हासिल की. मैच के बाद खुद द रॉक ने आकर रेंस को उला फाला पहनाई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन