IND vs AFG: ऐतिहासिक जीत के बाद भी सुनील गावस्कर ने क्यों दी टीम इंडिया को चेतावनी? भारतीय खिलाड़ियों को दी ये सलाह

अफगानिस्तान के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत के बाद भी सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने भविष्य को लेकर टीम इंडिया को चेताया है.

Cricket News - 2026-06-09T143000.262
1 / 6
AI Created Image

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 से 8 जून के बीच खेला गया था. भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रनों से हराया. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत ने अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की. इसके बाद भी सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को चेतावनी दी है.  

विज्ञापन

बदलाव के दौर से गुजर रही है टीम इंडिया

बदलाव के दौर से गुजर रही है टीम इंडिया2 / 6

रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट के बाद टीम इंडिया में कई बदलाव हो रहे हैं. टीम इंडिया फिलहाल बदलाव के दौर से गुजर रही है. अब टीम इंडिया को लेकर सुनील गावस्कर ने चेताया है. उनका मानना है कि टीम में बदलाव कोई नई बात नहीं है. हर टीम में बदलाव होते रहते हैं. उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को लेकर चिंता जाहिर की है. Photo Source: X

विज्ञापन

गावस्कर ने क्या कहा?

गावस्कर ने क्या कहा?3 / 6

गावस्कर ने कहा इस टीम को लगातार बदलाव के दौर से गुजर रही टीम के रूप में वर्णित करने से दूर हटने और इसके बजाय टेस्ट क्रिकेट में अपेक्षित मानकों पर ध्यान केंद्रित करने का समय आ गया है," हर टीम संन्यास, कर्मियों में बदलाव और विकास के दौर से गुजरती है, लेकिन अंत में जोर प्रदर्शन पर ही ध्यान रहना चाहिए." Photo Source: X

भारतीय बल्लेबाजी से नाखुश

भारतीय बल्लेबाजी से नाखुश4 / 6

भारतीय बल्लेबाजों पर बात करते हुए गावस्कर ने कहा "भारत के हालिया टेस्ट मैचों के नतीजों पर नजर डालें तो गेंदबाजी से ज्यादा चिंता बल्लेबाजी को लेकर है. गेंदबाजी आक्रमण ने आम तौर पर अपना काम बखूबी किया है, लेकिन बल्लेबाजों को अधिक अनुशासन और बेहतर तकनीक दिखाने की जरूरत है, खासकर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में." Photo Source: X

विज्ञापन

बल्लेबाजी विभाग पर जताई चिंता

बल्लेबाजी विभाग पर जताई चिंता5 / 6

गावस्कर ने भारतीय टीम को सलाह देते हुए कहा "टेस्ट क्रिकेट में एक अलग दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है. भारत को आगे चलकर अपनी बल्लेबाजी प्रक्रियाओं को मजबूत करने, लंबी पारियां खेलने और हर परिणाम को बदलाव के नजरिए से देखने के बजाय वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करने पर ध्यान देना चाहिए." Photo Source: X

भारत ने दर्ज की शानदार जीत

भारत ने दर्ज की शानदार जीत6 / 6

कुल मिलाकर भारतीय टीम को गावस्कर ने भविष्य के लिए सावधान रहने के लिए कहा है. अफगानिस्तान के खिलाफ भारत ने 127 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाए थे, जिसके जवाब में अफगानिस्तान 152 और 112 रनों पर सिमट गई. Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन