शादी वाले दिन WWE ने निकाला...अब 12 साल बाद WrestleMania 42 में Roman Reigns से भिड़ेगा ये दिग्गज

WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब कुछ ही समय रह गया है. 18 और 19 अप्रैल को फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. रोमन रेंस भी वहां पर कम्पीट करेंगे. वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए उनका बड़ा मुकाबला बुक हुआ है. नाइट-2 के मेन इवेंट में वो नज़र आने वाले हैं. रेंस ने 2026 की शुरुआत में मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर WrestleMania 42 के लिए हुंकार भरी थी. खैर आपको बताते हैं कि आगामी मेगा इवेंट में ट्राइबल चीफ का मैच किस दिग्गज के साथ होने वाला है.

W
1 / 7
कौन है रोमन रेंस का विरोधी?

विज्ञापन

कौन है रोमन रेंस का विरोधी?

कौन है रोमन रेंस का विरोधी?2 / 7

WrestleMania 42 में रोमन रेंस का मैच सीएम पंक के साथ होने वाला है. पंक के पास अभी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप है. रोमन ने रंबल मैच जीतने के बाद पंक को अपना WrestleMania 42 का विरोधी चुना था. दोनों के बीच पहली बार WWE में सिंगल मैच होगा. इसे लेकर दर्शक बहुत ज्यादा उत्साहित हैं.

विज्ञापन

सीएम पंक कब बने चैंपियन?

सीएम पंक कब बने चैंपियन?3 / 7

पिछले साल अक्टूबर में सैथ रॉलिंस को इंजरी की वजह से वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप छोड़नी पड़ी थी. इसके बाद Saturday Night's Main Event में सीएम पंक और जे उसो के बीच टाइटल के लिए जोरदार मैच हुआ था. वहां पर पंक ने जे को हराकर टाइटल अपने नाम किया. इसके बाद से वो फाइटिंग चैंपियन के रूप में काम कर रहे हैं. कुछ स्टार्स को वो मात दे चुके हैं.

सीएम पंक ने कब की WWE में वापसी?

सीएम पंक ने कब की WWE में वापसी?4 / 7

सीएम पंक ने 2023 के अंत में हुए सर्वाइवर सीरीज में धमाकेदार वापसी की थी. उन्हें देखकर सभी हैरान रह गए थे. इसके बाद से पंक ने लगातार कंपनी के साथ बने हुए हैं. WWE ने हमेशा उन्हें बड़े मैचों में रखा है. साथ ही साथ उन्हें तगड़ा पुश भी दिया. आप सभी जानते हैं कि उनकी फैन-फॉलोइंग तगड़ी और इसका फायदा कंपनी को मिलता है.

विज्ञापन

सीएम पंक ने WWE कब छोड़ा था?

सीएम पंक ने WWE कब छोड़ा था?5 / 7

सीएम पंक ने 2005 में WWE में एंट्री की थी. उन्हें शुरुआत से ही कंपनी ने बड़ा पुश दे दिया था. 2014 के शुरू में WWE के साथ उनकी अनबन हो गई थी. उन्होंने अचानक WWE को छोड़ दिया. 13 जून 2014 को उनकी शादी एजे ली के साथ हुई. इसी दिन WWE ने ऑफिशियल तौर पर पंक को कंपनी से निकाल दिया था.

रेसलमेनिया 42 का मेन इवेंट करेंगे सीएम पंक

रेसलमेनिया 42 का मेन इवेंट करेंगे सीएम पंक6 / 7

सीएम पंक का करियर ऐतिहासिक रहा है. 2025 में उन्होंने अपने करियर में पहली बार रेसलमेनिया का मेन इवेंट किया था. अब 2026 में भी वो रेसलमेनिया का मेन इवेंट करेंगे. ये उनके लिए सौभाग्य की बात है. इस बार तो उनका सिंगल मैच रोमन रेंस के साथ होगा. पिछले साल ट्रिपल थ्रेट मुकाबले का वो हिस्सा थे.

विज्ञापन

WWE में उपलब्धियां

WWE में उपलब्धियां7 / 7

सीएम पंक ने अपने करियर में WWE चैंपियनशिप, वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप, ECW चैंपियनशिप, इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप और वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप जीती है. उन्होंने मनी इन द बैंक का कॉन्ट्रैक्ट भी हासिल किया है. उन्हें फ्यूचर में जरूर AEW में शामिल किया जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन