कैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट

Kainchi Dham Traffic Jam: 2 से 4 अक्तूबर के लॉन्ग वीकेंड के दौरान उत्तराखंड के फेमस हिल स्टेशन नैनीताल में टूरिस्ट्स की बाढ़ आ गई है, इसके कारण शहर में जबरदस्त ट्रैफिक जाम लग गया है. अगर आप भी कैंचीधाम जाने का प्लान बना रहे हैं तो पहले पुलिस के जरिए अपडेट जान लें.

Nainital traffic jam ani

नैनीताल में ट्रैफिक जाम (Photo-ANI)

विज्ञापन

Nainital Traffic Jam: 3 दिनों के लॉन्ग वीकेंड के दौरान नैनीताल और उसके आस-पास के पहाड़ी इलाकों में सैलानियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे अहम रास्तों पर ट्रैफिक जाम की परेशानी पेश आ रही है. नीम करौली बाबा से जुड़ा एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल कैंची धाम जाने वाली सड़कों पर भी भारी भीड़ देखी जा रही है. शहर के एसपी जगदीश चंद्र ने बताया कि प्रशासन ने गाड़ियों की आवाजाही को कंट्रोल करने और जाम को रोकने के लिए एक खास ट्रैफिक-मैनेजमेंट प्लान लागू किया है.

पुलिस के इंतजाम क्या हैं?

नैनीताल के एसपी जगदीश चंद्र के मुताबिक अहम जगहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि टूरिस्ट्स को शहर के बाहरी इलाकों में तय पार्किंग जगहों से शटल सर्विस के जरिए पॉपुलर स्पॉट तक पहुंचाया जा रहा है. रानीबाग और कालाढूंगी में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वो पहाड़ी इलाकों की तरफ सिर्फ उन्हीं गाड़ियों को जाने दें जिनमें बैठे लोगों के पास होटल में ठहरने की कंफर्म बुकिंग हो. शनिवार और रविवार के लिए टूरिस्ट्स व्हीकल और रेंटल बाइक्स पर भी पाबंदियां लगाई गई हैं. इन उपायों का मकसद ये एनश्योर करना है कि नैनीताल में मौजूद सैलानी, चाहे वो होटलों में ठहरे हों या आस-पास की जगहों पर घूम रहे हों, लंबे ट्रैफिक जाम में फंसे बिना आ-जा सकें.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- हिमाचल में ‘महाजाम’ और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी, सरकारी गाड़ी छोड़ स्कूटी पर निकले मंत्री

कैंची धाम के लिए शटल सर्विस

कैंची धाम, भवाली और भीमताल के लिए 2 से 4 अक्टूबर तक एक अलग ट्रैफिक और डायवर्जन प्लान लागू है. कैंची धाम जाने वाली प्राइवेट गाड़ियों को तय पार्किंग जगहों पर भेजा जा रहा है, जहां से टूरिस्ट शटल सर्विस का इस्तेमाल करके अपना सफर जारी रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- ‘हनुमान अंश’ की 21 साल की प्रोड्यूसर ने कैंची धाम में टेका माथा, नीम करौली बाबा का लिया आशीर्वाद; फोटोज वायरल

वीकेंड के लिए ऐसी ही इंतजाम में पहले भीमताल विकास भवन और भवाली सेनेटोरियम में पार्किंग और उसके बाद कैंची धाम तक शटल सर्विस शामिल रही है. इसलिए लॉन्ग वीकेंट के दौरान घूमने का प्लान बना रहे पर्यटकों को सलाह दी जाती है कि वो सफर शुरू करने से पहले तय रास्तों और पार्किंग के बारे में जानकारी ले लें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ