रोहित शर्मा और ऋतुराज ने मिलकर कर दिया बड़ा कारनामा, पार्टनरशिप मामले में सचिन-कोहली के क्लब में हुए शामिल

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में रोहित शर्मा ने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया. उन्होंने सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के क्लब में एंट्री की है. वह पार्टनरशिप के मामले में बड़ा कारनामा हासिल कर चुके हैं.

रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ/ Image Source: ANI

रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ/ Image Source: ANI

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का तीसरा मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में खेला जा रहा है. इस मैच में रोहित शर्मा और ऋतुराज ने मिलकर बड़ा कारनामा कर दिया है. रोहित शर्मा ने वनडे में 75वीं बार 100 से अधिक रनों की पार्टनरशिप की और सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के क्लब में एंट्री कर ली है. उन्होंने ये कारनामा इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर किया है.

विज्ञापन

रोहित शर्मा बने तीसरे भारतीय

रोहित शर्मा भारत के लिए वनडे में 100 से अधिक रनों की पार्टनरशिप करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा 100 से अधिक रनों की पार्टनरशिप की है. उन्होंने ये कारनामा कुल 99 बार किया है. इसके अलावा दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं. उन्होंने ये कारनामा कुल 88 बार किया है. वहीं, अब रोहित शर्मा 75 बार वनडे क्रिकेट में 100 से अधिक रनों की पार्टनरशिप कर चुके हैं. ऋतुराज गायकवाड़ इस मामले में रोहित के 15वें पार्टनर बने हैं.

विज्ञापन

शतक से चूके रोहित शर्मा

भारत को इस मैच में खराब शुरुआत मिली थी. शुभमन गिल 1 रन बनाकर आउट हुए थे, जबकि विराट कोहली बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे. लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने 100 से अधिक रनों की पार्टनरशिप कर भारत की पारी को संभाला. हालांकि रोहित शर्मा शतक से चूक गए. उन्होंने 85 गेंदों में 92 रनों की पारी खेली. रोहित ने 10 चौके के अलावा 8 छक्के अपने नाम किए. इससे पहले मैच में उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली थी और अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया था.

विज्ञापन

रोहित ने सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे

रोहित शर्मा वनडे में बतौर ओपनर सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 202 पारियों में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने 214 पारियों में वनडे में बतौर ओपनर 10 हजार रन पूरे किए थे. वहीं, तीसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 268 वनडे पारियों में अपने 10 हजार रन पूरे किए हैं. चौथे नंबर पर सनथ जयसूर्या हैं. उन्होंने 303 वनडे पारियों में 10 हजार रन पूरे किए थे.

विज्ञापन

वनडे में बतौर ओपनर सबसे तेज 10,000 रन पूरे करने वाले टॉप-4 बल्लेबाज

रोहित शर्मा – 202 पारियां (2026)
सचिन तेंदुलकर – 214 पारियां (2004)
क्रिस गेल – 268 पारियां (2019)
सनथ जयसूर्या – 303 (2006)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ