16 बार WWE चैंपियन और WrestleMania में बवाल...कौन है वो रेसलर जिसने 20 साल बाद कंपनी को कहा अलविदा?
WWE से रेसलर्स का जाने का सिलसिला जारी है. कई को WWE ने खुद रिलीज किया और कुछ ने कंपनी छोड़ दी. अब एक फेमस रेसलर ने WWE को अलविदा कहकर सभी को चौंका दिया है. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

WWE में हमेशा रेसलमेनिया के बाद खूब बवाल देखने को मिलता है. कंपनी रेसलर्स को रिलीज करती हैं. इस बार 20 से ज्यादा स्टार्स को बाहर का रास्ता दिखाया गया है. इनमें से कुछ बड़े नाम ऐसे हैं जिनकी वापसी के चैंट्स लगाए जा रहे हैं. हाल ही में फेमस स्टार कोफी किंग्सटन ने WWE को छोड़ दिया है. वो काफी लोकप्रिय थे. उनका अचानक चले जाना किसी को भी समझ नहीं आया. सबसे बड़ी बात है कि वो लंबे समय से कंपनी में वफादारी से काम कर रहे थे. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.
कहां से हैं कोफी किंग्सटन?
2 / 6कोफी किंग्सटन का असली नाम कोफी नाहजे सरकोडी-मेंसा है. वो रिंग में कोफी किंग्सटन नाम से काम करते हैं. कोफी घाना-अमेरिकी प्रोफेशनल रेसलर हैं. उनका जन्म 14 अगस्त 1981 को हुआ है. उन्होंने WWE में 2006 से 2026 तक काम किया.
2008 से 2014 तक किया तगड़ा काम
3 / 6कोफी ने 2006 में WWE के साथ डील साइन की थी. उनका रेसलिंग का असली सफर 2008 से शुरू हुआ. उन्होंने इसके बाद 2014 तक 4 बार आईसी टाइटल, 3 बार यूएस टाइटल, 1 बार वर्ल्ड टैग टीम और 2 बार टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की.
न्यू डे में मिली सफलता
4 / 62014 में कोफी न्यू डे ग्रुप में शामिल हुए, जिसमें उनके साथ बिग ई और जेवियर वुड्स थे. इस ग्रुप को तगड़ी सफलता मिली. तीनों स्टार्स ने शानदार काम से टैग टीम डिवीजन में अपना दबदबा बनाया. कोफी 16 बार टैग टीम चैंपियन रह चुके हैं.
WrestleMania में मिली सफलता
5 / 6WrestleMania 35 में कोफी किंग्सटन को शानदार सफलता मिली. उन्होंने डेनियल ब्रायन को हराकर WWE चैंपियनशिप जीती. उस समय कोफीमेनिया काफी जबरदस्त चला था. WWE ने उन्हें तगड़ा पुश देकर फैंस को खुश किया था.
कोफी किंग्सटन का परिवार
6 / 6कोफी किंग्सटन ने 2014 में कोरी कैम्पफील्ड से शादी की. दोनों की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं. इनके तीन बच्चे हैं. कोफी की सफलता के पीछे उनकी पत्नी का बहुत बड़ा हाथ रहा है. वो कई बार की तारीफ भी कर चुके हैं.



















