विराट कोहली नहीं, इस खिलाड़ी के नाम है IPL में रन चेज करते हुए सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड

Fastest Century While Run Chasing in IPL: 'चेज मास्टर' के नाम से मशहूर विराट कोहली ने आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए कई शानदार शतक लगाए हैं. लेकिन रन चेज करते हुए IPL इतिहास का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड कोहली के नाम नहीं है? यहां जानिए IPL में रन चेज करते हुए इस खिलाड़ी ने ठोका है सबसे तेज शतक.

Fastest Century While Run Chasing in IPL
1 / 6
Fastest Century While Run Chasing in IPL

Fastest Century While Run Chasing in IPL: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को 'चेज मास्टर' के नाम से भी जाना जाता है. कोहली के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा रन है और उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए शतकों की झड़ी भी लगाई है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रन चेज करते हुए IPL इतिहास का सबसे तेज शतक कोहली के नाम नहीं है? यह रिकॉर्ड एक ऐसे भारतीय युवा स्टार के नाम है, जिसने हाल ही में अपनी विस्फोटक बल्लेबाज से क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है. आइए जानते हैं IPL इतिहास में रन चेज करते हुए सबसे तेज शतक जड़ने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में.  

विज्ञापन

5. विल जैक्स

5. विल जैक्स 2 / 6

RCB के खेलते हुए विल जैक्स ने IPL 2024 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के मैदान पर तूफानी बल्लेबाजी की थी. उन्होंने 200 के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 41 गेंदों में नाबाद शतक जड़ा था. उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के लगाए और आखिरी 50 रन सिर्फ 10 गेंदों में बनाए थे. हालांकि, वह इस लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं.

विज्ञापन

4. अभिषेक शर्मा

4. अभिषेक शर्मा 3 / 6

SRH के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2025 के एक रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोहराम मचाया और असंभव जैसे लक्ष्य को मामूली बना दिया था. 246 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक ने सिर्फ 40 गेंदों पर शतक जड़ा था और 55 गेंदों पर 141 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 256.26 का रहा.

3. डेविड मिलर

3. डेविड मिलर 4 / 6

'किलर मिलर' के नाम से मशहूर डेविड मिलर ने आईपीएल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए असंभव को संभव कर दिखाया था. मिलर ने सिर्फ 38 गेंदों में शतक ठोककर 191 रनों का लक्ष्य 18 ओवर में ही हासिल कर लिया था.

विज्ञापन

2. यूसुफ पठान

2. यूसुफ पठान 5 / 6

IPL 2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए यूसुफ पठान ने तबाही मचाई थी. लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने सिर्फ 37 गेंदों में शतक जड़कर सबको चौंका दिया था. हालांकि, उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी थी, लेकिन दशकों तक यह रन चेज में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बना रहा.

1. वैभव सूर्यवंशी

1. वैभव सूर्यवंशी 6 / 6

IPL इतिहास में चेज करते हुए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम पर दर्ज है. राजस्थान रॉयल्स के इस 15 साल के तूफानी बल्लेबाज ने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 35 गेंदों पर शतक लगाकर इतिहास रचा था. यह आईपीएल में किसी भी भारतीय द्वारा लगाया गया सबसे तेज शतक भी है. तब उनकी उम्र सिर्फ 14 साल थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन