कौन हैं वो 20 खिलाड़ी जिनमें से चुना जाएगा World Cup 2027 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड? देखिए संभावित लिस्ट

Possible BCCI List of Players: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद अब भारतीय टीम की नजर वनडे वर्ल्ड कप पर होगी. IPL 2026 के बाद से 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू हो जाएंगी. BCCI ने कुछ प्लेयर्स की लिस्ट बनाई है, जिनपर मुख्य रूप से फोकस होगा. आइए संभावित लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

Possible BCCI List of Players
1 / 6
BCCI की कैसी होगी लिस्ट?

Possible BCCI List of Players: T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद अब टीम इंडिया की नजर वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर रहने वाली है. भारत के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट शेड्यूल की शुरुआत दो-ढाई महीने बाद होगी. अभी खिलाड़ियों का IPL पर फोकस रहेगा. इसके बाद भारत की वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए तैयारियां शुरू होंगी. हाल ही में रिपोर्ट सामने आई थी कि BCCI ने 20 खिलाड़ियों के नाम चुने हैं, जिन पर वनडे वर्ल्ड कप को लेकर फोकस किया जाएगा और उनके प्रदर्शन पर सिलेक्टर्स की नजर होगी. सभी के मन में सवाल है कि ये 20 खिलाड़ी कौन हो सकते हैं. आइए उन 20 खिलाड़ियों की संभावित लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

बल्लेबाजों में किन पर होगी नजर?

बल्लेबाजों में किन पर होगी नजर?2 / 6

कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर का नाम लिस्ट में जरूर होगा. इसके अलावा रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रदर्शन पर भी BCCI नजर रखेगी, क्योंकि दोनों ने ही अगले वनडे वर्ल्ड कप को अपना लक्ष्य बनाया हुआ है. तीसरे ओपनर के लिए यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ पर फोकस होगा. गायकवाड़ मिडल ऑर्डर में भी खेल सकते हैं.

विज्ञापन

विकेटकीपर के रूप में कई विकल्प

विकेटकीपर के रूप में कई विकल्प3 / 6

BCCI की लिस्ट में 2-3 विकेटकीपर जरूर शामिल होंगे. ऋषभ पंत और केएल राहुल लंबे समय से वनडे स्क्वाड के इर्दगिर्द हैं. इसके अलावा ईशान किशन और संजू सैमसन का हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है. इन दोनों के नाम भी BCCI की संभावित लिस्ट में होंगे.

ऑलराउंडर के रूप में चार शानदार विकल्प

ऑलराउंडर के रूप में चार शानदार विकल्प4 / 6

हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा लगातार वनडे स्क्वाड का हिस्सा रहे हैं. BCCI की उनके प्रदर्शन पर जरूर नजर होगी. सिलेक्टर्स ने नीतीश कुमार रेड्डी को मौके दिए, लेकिन वो असफल रहे. ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हीरो शिवम दुबे को वनडे में भी चांस दिया जा सकता है. उन पर BCCI की जरूर नजर होगी.

विज्ञापन

तेज गेंदबाजों पर रहेगा फोकस?

तेज गेंदबाजों पर रहेगा फोकस?5 / 6

साउथ अफ्रीका में वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन होगा. ऐसे में सिलेक्टर्स की नजर तेज गेंदबाजों पर होगी. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा जरूर BCCI की लिस्ट में होंगे. इसके अलावा कुलदीप यादव एक स्पेशलिस्ट स्पिनर के रूप में नजर में रहेंगे.

BCCI की कैसी हो सकती है संभावित लिस्ट?

BCCI की कैसी हो सकती है संभावित लिस्ट?6 / 6

शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत, केएल राहुल, ईशान किशन, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन