WWE में क्या है Roman Reigns और Bloodline का भविष्य? कहानी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
WWE में रोमन रेंस और उनकी ब्लडलाइन की कहानी एक बार फिर शुरू हो गई है. कंपनी धीरे-धीरे इसे आगे बढ़ा रही है. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि रेंस और उनकी ब्लडलाइन का फ्यूचर क्या होगा. रिपोर्ट में इसे लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. आइए आपको बताते हैं.

Roman Reigns And Bloodline: WWE में रोमन रेंस का बहुत बड़ा नाम है. अगस्त, 2020 में रेंस ने हील टर्न लेकर वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की थी. उनके साथ पॉल हेमन भी आ गए. वहां से ब्लडलाइन की कहानी शुरू हुई, जिसे तगड़ी सफलता मिली. रेंस 1316 दिन तक चैंपियन रहे. 2025 रोमन के लिए खराब रहा. उनकी बुकिंग अच्छे अंदाज में नहीं की गई. 2026 में रेंस ने ब्लडलाइन को नई तरह से आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है. इनके फ्यूचर को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस बने चैंपियन
2 / 6रोमन रेंस ने 2026 की शुरुआत में रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद उन्होंने रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की. रेंस और पंक के बीच तगड़ा मैच हुआ. अंत में रोमन ने जीत हासिल कर टाइटल अपने नाम किया. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस और जेकब फाटू का हुआ मैच
3 / 6रेसलमेनिया 42 के बाद रोमन रेंस की राइवलरी जेकब फाटू के साथ हुई. इसमें रोमन का साथ द उसोज़ ने दिया. रेंस और फाटू के बीच दो मुकाबले हुए. दोनों मैचों में रोमन ने जीत दर्ज की. फाटू ने रेंस को एक्नॉलेज किया. रोमन ने जेकब को ऑफिशियल तौर पर ब्लडलाइन में शामिल किया. (Photo: WWE.com)
ब्लडलाइन को लेकर अपडेट
4 / 6False Finish की रिपोर्ट के अनुसार ब्लडलाइन की कहानी रेसलमेनिया 43 के बाद भी जारी रहेगी. इसका मतलब साफ है कि ट्रिपल एच और उनकी टीम ने तगड़ा प्लान बनाया है. सबसे बड़ी बात है कि रोमन रेंस लगातार टीवी पर नज़र आएंगे. शायद वो अब कुछ समय बतौर पार्ट-टाइम काम नहीं करेंगे. (Photo: WWE.com)
द रॉक भी हो सकते हैं शामिल
5 / 6रेसलमेनिया 43 का आयोजन अगले साल सऊदी अरब में होगा. वहां पर द रॉक भी आने वाले हैं. इस बात का ऐलान खुद द ग्रेट वन ने किया है. इसका मतलब है कि ब्लडलाइन की स्टोरी में आगे जाकर रॉक भी शामिल हो सकते हैं. हो सकता है कि अगले साल रेंस और रॉक के बीच ड्रीम मैच देखने को मिले. (Photo: WWE.com)
समरस्लैम 2026 में होगा बड़ा मैच
6 / 6समरस्लैम 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. वहां पर रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में रॉलिंस ने रेंस को चुनौती दी. कुछ देर बाद रेंस ने रॉलिंस को चुनौती को स्वीकार किया. (Photo: WWE.com)



















