क्या WWE Clash in Italy 2026 के बाद Brock Lesnar ले लेंगे संन्यास? फ्यूचर प्लान लीक होने से मचा हड़कंप!

WWE Clash in Italy 2026 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला ओबा फेमी के साथ होने वाला है. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि इसके बाद लैसनर का कंपनी में भविष्य क्या होगा. इसे लेकर एक रिपोर्ट में अब बड़ी खबर सामने आ रही है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
क्या होगा ब्रॉक लैसनर का फ्यूचर?

Brock Lesnar Future: रेसलिंग वर्ल्ड में इस समय ब्रॉक लैसनर काफी चर्चा में चल रहे हैं. हाल ही में उन्होंने रिटायरमेंट से वापसी की है. उन्होंने ओबा फेमी के साथ अपनी राइवलरी जारी रखी है. दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला भी होने वाला है. Clash in Italy का आयोजन 31 मई को इटली में होगा. फैंस के दिमाग में एक ही सवाल है कि इस शो के बाद लैसनर का फ्यूचर क्या होगा. क्या वो कंपनी के साथ बने रहेंगे? एक रिपोर्ट में उन्हें लेकर अब बढ़िया खबर सामने आई है.

विज्ञापन

रेसलमेनिया 42 में मिली हार

रेसलमेनिया 42 में मिली हार2 / 6

पिछले महीने रेसलमेनिया 42 में ब्रॉक लैसनर की टक्कर ओबा फेमी के साथ हुई थी. दोनों के बीच तगड़ा मैच देखने को मिला. फेमी ने पांच मिनट के अंदर लैसनर को हराकर सभी को हैरान कर दिया था. पूरी राइवलरी में फेमी का दबदबा देखने को मिला था.

विज्ञापन

Clash in Italy 2026 में ले सकते हैं बदला

 Clash in Italy 2026 में ले सकते हैं बदला3 / 6

Clash in Italy में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच रीमैच होगा. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. हाल ही में लैसनर वापस आकर फेमी को चार लगातार एफ-5 लगाए हैं. फेमी की हालत खराब हो गई थी. लैसनर कह चुके हैं कि वो Clash in Italy में अपना बदला लेकर रहेंगे.

भविष्य को लेकर बड़ा अपडेट

भविष्य को लेकर बड़ा अपडेट4 / 6

Fightful Select ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि ब्रॉक लैसनर इटली में होने वाले मैच के बाद WWE से संन्यास नहीं ले रहे हैं. उनसे और भी मुकाबलों में हिस्सा लेने की उम्मीद की जा रही है. रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि लैसनर को 18 जुलाई 2026 को मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले Saturday Night’s Main Event के लिए शेड्यूल नहीं किया गया है.

विज्ञापन

SummerSlam में ले सकते हैं बड़ा फैसला

SummerSlam में ले सकते हैं बड़ा फैसला5 / 6

SummerSlam 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त होने वाला है. इस इवेंट का प्रसारण लैसनर के होमटाउन से होने वाला है. लैसनर वहां पर अपने करियर का आखिरी मैच लड़ सकते हैं. इस बात की बहुत संभावनाएं जताई जा रही हैं. उनका मैच गुंथर के साथ हो सकता है.

Night of Champions 2026 में लड़ सकते हैं मैच

Night of Champions 2026 में लड़ सकते हैं मैच6 / 6

Night of Champions 2026 का आयोजन 27 जून को सऊदी अरब में होने वाला है. आप सभी जानते हैं कि सऊदी में हमेशा बड़े स्टार्स की बुकिंग होती है. ब्रॉक लैसनर के वहां पर कम्पीट करने की उम्मीद जताई जा रही है. फैंस इससे जरूर खुश होंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन