Triple H का WWE SummerSlam 2026 को लेकर ब्लॉकबस्टर ऐलान, भयंकर टाइटल मैच पर लगाई मुहर

WWE SummerSlam 2026 के आयोजन में अब बस एक ही हफ्ता रह गया है. फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. मैच कार्ड भी लगभग तैयार हो गया है. ट्रिपल एच ने एक और नए चैंपियनशिप मैच का ऐलान कर दिया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

SummerSlam 2026: WWE के बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट SummerSlam 2026 पर सभी की नजरें टिकी हैं. फैंस को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है. 1 और 2 अगस्त को कंपनी के टॉप रेसलर्स दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. सबसे बड़ी बात है कि ट्रिपल एच ने इस बार खुद सभी मैचों का ऑफिशियल ऐलान किया है. वो इवेंट में सरप्राइज भी देंगे. किसी बड़े स्टार की वापसी हो सकती है. हर साल ये चीज देखने को मिलती है. खैर द गेम ने अब एक और चैंपियनशिप मैच की घोषणा कर दी है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

बैरन कॉर्बिन ने की वापसी

बैरन कॉर्बिन ने की वापसी2 / 6

हाल ही में 10 जुलाई को हुए SmackDown के एपिसोड में ट्रिक विलियम्स और कार्मेलो हेज का मैच हुआ था. वहां पर बैरन कॉर्बिन ने धमाकेदार वापसी की. दो साल बाद वो कंपनी में लौटे. उन्होंने विलियम्स और हेज के ऊपर हमला किया. कॉर्बिन ने यूएस चैंपियनशिप भी उठाई. उन्होंने संकेत दिए कि वो अब टाइटल के लिए जाएंगे. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

बैरन कॉर्बिन का अटैक

बैरन कॉर्बिन का अटैक3 / 6

SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में हुए मेन इवेंट मैच का हिस्सा ट्रिक विलियम्स भी थे. उन्हें हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद विलियम्स बैकस्टेज जाते हुए फैंस से मुलाकात कर रहे थे. अचानक बैरन कॉर्बिन ने वहां पर आकर विलियम्स के ऊपर तगड़ा अटैक कर दिया. ये देखकर एरीना में मौजूद दर्शक भी हैरान रह गए. (Photo: WWE.com)

ट्रिपल एच ने किया ऐलान

ट्रिपल एच ने किया ऐलान4 / 6

ट्रिपल एच ने सोशल मीडिया पर बड़ा ऐलान किया. उन्होंने बताया कि समरस्लैम 2026 में ट्रिक विलियम्स अपनी यूएस चैंपियनशिप को कॉर्बिन के खिलाफ डिफेंड करेंगे. उन्होंने कहा, "एक चैंपियन अपनी कामयाबी के शिखर पर. एक आदमी जो उस मुकाम पर लौटना चाहता है". (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

कॉर्बिन बन सकते हैं नए चैंपियन

कॉर्बिन बन सकते हैं नए चैंपियन5 / 6

बैरन कॉर्बिन इससे पहले भी यूएस चैंपियनशिप जीत चुके हैं. WWE में उन्होंने बढ़िया काम किया था. हमेशा वो लाइमलाइट में रहे. अब एक बार फिर उनके पास चैंपियन बनने का मौका आ गया है. समरस्लैम में कंपनी उन्हें पुश दे सकती हैं और वो नए यूएच चैंपियन बन सकते हैं. (Photo: WWE.com)

क्या विलियम्स के टाइटल रन का होगा अंत?

क्या विलियम्स के टाइटल रन का होगा अंत?6 / 6

ट्रिक विलियम्स को मेन रोस्टर में आए हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है. कंपनी ने उन्हें इस बार रेसलमेनिया में पुश दिया. विलियम्स ने सैमी ज़ेन को हराकर यूएस चैंपियनशिप अपने नाम की. इसके बाद उन्होंने कई बार इसे दांव पर भी लगाया. अब देखना होगा कि वो समरस्लैम में टाइटल बचा पाएंगे या नहीं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन