IPL में 200+ रन बनाकर भी सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-5 टीमें, इस नंबर पर है RCB और CSK

Most Defeats Defending 200 Plus Runs: आईपीएल के इतिहास में कई टीमों ने 200 से ज्यादा रनों का स्कोर बनाया है और शानदार जीत दर्ज की है. लेकिन कुछ टीमों को 200+ रन बनाने के बाद भी हार झेलनी पड़ी है. यहां जानिए IPL में 200+ रन बनाकर भी सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-5 टीमों की लिस्ट.

Most Defeats Defending 200 Plus Runs in IPL
1 / 6
Most Defeats Defending 200 Plus Runs in IPL

Most Defeats Defending 200 Plus Runs in IPL: आईपीएल हमेशा से अपने हाई स्कोरिंग और रोमांचक मुकाबलों के लिए जाना जाता है. आईपीएल के इतिहास में कई टीमों ने 200 से ज्यादा रनों का स्कोर खड़ा किया है और बड़ी जीत दर्ज की है. IPL में 200+ रन आमतौर पर जीत की गारंटी देता है, लेकिन कुछ टीमों के लिए यह स्कोर भी सुरक्षित साबित नहीं हुआ. ऐसे में आइए जानते हैं IPL में 200+ रन बनाकर भी सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-5 टीमों के बारे में.  

विज्ञापन

5. गुजरात टाइटंस (GT)

5. गुजरात टाइटंस (GT) 2 / 6

गुजरात टाइटंस इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं. गुजरात ने IPL में 200+ स्कोर बनाने के बावजूद 5 मैच गंवाए हैं, जिसमें से एक हार आईपीएल 2026 में ही मिली है.

विज्ञापन

4. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

4. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 3 / 6

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स हैं. केकेआर ने भी 200+ रन बनाने के बावजूद 5 बार हार का सामना किया है. मौजूदा सीजन में भी टीम के साथ एक बार ऐसा हुआ है.

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 4 / 6

5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है. सीएसके ने 200+ रन बनाने के बाद बी 6 मैच गंवाए हैं. चेन्नई को IPL 2026 में भी 200+ रन डिफेंड करते हुए हार मिली है.

विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)5 / 6

आईपीएल 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. आरसीबी ने 200+ स्कोर डिफेंड करते हुए 7 मैच गंवाए हैं. इसी सीजन में आरसीबी भी राजस्थान के खिलाफ 201/8 बनाने के बावजूद मैच हार गई थी.

पंजाब किंग्स (PBKS)

पंजाब किंग्स (PBKS) 6 / 6

पंजाब किंग्स के नाम आईपीएल में 200+ रन बनाने के बाद भी सबसे ज्यादा मैच हारने का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. टीम ने अब तक 200+ रन डिफेंड करते हुए 8 मुकाबले गंवाए हैं. IPL 2026 में राजस्थान के खिलाफ मैच में पंजाब ने 222/4 का बड़ा स्कोर खड़ा किया, लेकिन राजस्थान की टीम ने 4 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन