T20 World Cup इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले टॉप-5 खिलाड़ी, रोहित शर्मा इस नंबर पर काबिज

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में अक्सर सबसे ज्यादा रन बनाने और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की बात होती है. लेकिन एक कैच पूरे मैच का रुख बदल देती है. ऐसे में आइए जानते हैं टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में.

T20 World Cup
1 / 7
T20 World Cup

विज्ञापन

2 / 7

Most Catches in T20 World Cup: 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने जा रही है, जिसमें कुल 20 टीमें खिताब के लिए जंग करेंगी. टी20 वर्ल्ड कप में अक्सर बल्लेबाजों और गेंदबाजों की चर्चा होती है, लेकिन क्रिकेट के खेल में एक पुरानी कहावत है- 'Catches Win Matches'. टी20 जैसे तेज फॉर्मेट में एक कैच पूरे मैच का रुख बदल सकता है. तो चलिए जानते हैं टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में.

विज्ञापन

3 / 7

1. डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के नाम टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड दर्ज है. अपनी फुर्ती और शानदार फील्डिंग के लिए मशहूर वार्नर ने 2009 से 2024 के बीच वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 25 कैच पकड़े हैं. वह बाउंड्री लाइन पर बेहद खतरनाक फील्डर माने जाते हैं.

4 / 7

2. एबी डिविलियर्स (साउथ अफ्रीका) 'मिस्टर 360' के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स न केवल अपनी बल्लेबाजी बल्कि अपनी खतरनाक फील्डिंग के लिए भी जाने जाते थे. डाइव लगाकर अद्भुत कैच पकड़ना उनकी खासियत रही है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में खेले सिर्फ 30 मैचों में 23 कैच लपके हैं.

विज्ञापन

5 / 7

3. ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं. मैक्सवेल अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ-साथ बेहतरीन फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में खेले 31 मैचों में 23 कैच पकड़े हैं.

6 / 7

4. रोहित शर्मा (भारत) टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं और इस क्लब में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं. हिटमैन अपनी सुरक्षित हाथों और स्लिप में बेहतरीन फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में खेले 47 मैचों में कुल 21 कैच लपके हैं.

विज्ञापन

7 / 7

5. मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड) न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर मार्टिन गप्टिल दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डर्स में गिने जाते हैं और इस लिस्ट में पांचवें नंबर आते हैं. गप्टिल ने टी20 वर्ल्ड कप के 28 मैचों में 19 कैच पकड़े हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन