खाक से खास बनने की कोशिश! इन 5 खिलाड़ियों के लिए कमबैक सीजन साबित हो सकता है IPL 2026

Cricketers Who Can Make Comeback in IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग एक सीढ़ी की तरह है, जिस पर कदम बढ़ाकर कई क्रिकेटर्स अपनी कामयाबी को सर्वण अक्षरों से लिखते हैं. इसके अलावा जिनका डाउनफॉल चल रहा है, उन प्लेयर्स के लिए आईपीएल कमबैक करने का बड़ा प्लेटफॉर्म साबित होता है.

Pritvi Shaw 1
1 / 6
Pritvi Shaw

कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो काफी दिनों से या तो टीम इंडिया से बाहर हैं, या उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन कई आउट ऑफ फॉर्म प्लेयर्स के लिए वापसी का मौका होगा. आइए ऐसे 5 खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

शुभमन गिल

शुभमन गिल 2 / 6

भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल आने वाले आईपीएल सीजन को खेल के टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में नेशनल टीम में अपनी जगह वापस पाने के एक मौके के तौर पर देखेंगे. यही बात उन्हें एक ऐसा खिलाड़ी बनाती है जो आईपीएल 2026 में जोरदार वापसी कर सकता है. गिल ने इस लीग में 118 मैच खेले हैं और 3866 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल 3 / 6

करीब 3 साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल एक और ऐसे खिलाड़ी हैं जो IPL 2026 में जोरदार वापसी कर सकते हैं. चहल इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और उन्होंने 174 मैचों में 221 विकेट लिए हैं. हालांकि अगस्त 2023 के बाद से उन्होंने एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. वो टी20 वर्ल्ड कप 2024 में चैंपियन टीम का हिस्सा जरूर थे, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में वो प्लेइंग 11 में शामिल नहीं हो पाए.

ऋतुराज गायकवाड

ऋतुराज गायकवाड 4 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ जो टीम इंडिया में इन और आउट होते रहे, उन खिलाड़ियों में से एक और हैं जो आईपीएल 2026 में जोरदार वापसी कर सकते हैं. उन्होंने पिछले सीजन का दूसरा हाफ मिस कर दिया था. जहां तक कप्तानी की बात है, गायकवाड़ को संजू सैमसन और एमएस धोनी का साथ मिलेगा.

विज्ञापन

पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ 5 / 6

पृथ्वी शॉ, जिन्हें कभी टीम इंडिया का फ्यूचर माना जाता था, इनकी तुलना सचिन तक से की जाती थी, वो आज उन खिलाड़ियों में से एक हैं जो कमबैक का इंतजार कर रहे हैं. बेहद मुमकिन है कि IPL 2026 में जोरदार वापसी कर वो फिर से नीली जर्सी हासिल करने की कोशिश करेंगे. शॉ ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 79 आईपीएल मैच खेले हैं और 1892 रन बनाए हैं. डीसी ने उन्हें ऑक्शन में 75 लाख की बेस प्राइस पर खरीदा है.

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा 6 / 6

भारत के सीनियर स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा एक ऐसे खिलाड़ी साबित हो सकते हैं जो राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए IPL 2026 में जोरदार वापसी कर सकते हैं. जडेजा ने अब तक 250 से ज्यादा IPL मैच खेले हैं और 170 विकेट लेने के साथ-साथ 2503 रन भी बनाए हैं. इसके अलावा जडेजा ने चार खिताब भी जीते हैं- एक राजस्थान रॉयल्स के साथ और तीन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन