T20 WC 2026: 'मैंने माफी मांगी...' सूर्यकुमार यादव ने विवादित प्लेइंग 11 पर तोड़ी चुप्पी

Suryakumar Yadav: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने बेहतरीन खेल दिखाया और खिताब पर कब्जा जमाया. हालांकि सुपर 8 में साउथ अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया के हौसले पस्त हो गए थे. इस हार के बाद वर्ल्ड कप में बचे रहने के लिए सभी मुकाबले जीतने अहम हो गए थे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की प्लेइंग 11 पर सवाल खड़े हुए थे. अब सूर्या ने खुद इस पर चुप्पी तोड़ी है.

Cricket News - 2026-03-12T130341.784
1 / 6

विज्ञापन

प्लेइंग 11 पर उठे सवाल

प्लेइंग 11 पर उठे सवाल2 / 6

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सूर्या ने अक्षर पटेल को प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया था. अक्षर एक मैच विनर खिलाड़ी हैं और भारत के लिए व्हाइट बॉल में लंबे समय से खेलते हुए आ रहे हैं.

विज्ञापन

अक्षर को आया था गुस्सा

अक्षर को आया था गुस्सा3 / 6

ऐसे में उन्हें बाहर बिठाना क्रिकेट पंडितों की समझ से परे थे. अब इस पर जवाब देते हुए सूर्या ने कहा "अक्षर पटेल बहुत गुस्से में थे और उन्हें होना भी चाहिए था. वह एक अनुभवी खिलाड़ी हैं, वह एक फ्रेंचाइजी की कप्तानी करते हैं. उन्हें गुस्सा आना ही चाहिए."

मैंन माफी मांगी

मैंन माफी मांगी4 / 6

सूर्या ने कहा कि मैंने अक्षर पटेल से माफी भी मांगी और ये एक कठिन बातचीत थी. सूर्या ने कहा "मैंने माफी मांगी. मैंने उनसे कहा कि मुझसे गलती हुई है और मुझे खेद है, लेकिन यह टीम का फैसला था. यह एक कठिन बातचीत थी. उन्होंने इसे सहजता से लिया और हमने अगले दिन इस बारे में विस्तार से बात की"

विज्ञापन

अक्षर ने जताई खुशी

अक्षर ने जताई खुशी5 / 6

वर्ल्ड कप जीतने के बाद अक्षर पटेल ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने लिखा "विश्व कप जीतना एक ऐसा सपना होता है जिसे हर कोई बचपन में देखता है. लेकिन आज का दिन और भी खास था क्योंकि मुझे पता था कि हमारा छोटा हक स्टैंड में बैठकर अपने पिता को पहली बार खेलते हुए देख रहा था. यह पल हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा"

फाइनल में शानदार गेंदबाजी

फाइनल में शानदार गेंदबाजी6 / 6

फाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 3 ओवर में 27 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. हालांकि बल्लेबाजी करने का मौका स्टार ऑलराउंडर को नहीं मिला था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन