'तुरंत बड़ी कार्रवाई करो...', IPL 2026 के बीच विदेशी खिलाड़ियों पर फूटा सुनील गावस्कर का गुस्सा

IPL 2026 Sunil Gavaskar Statement: आईपीएल 2026 में अब तक कई ऐसे विदेशी खिलाड़ी हैं, जो अपनी टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं. इन खिलाड़ियों में मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस का भी नाम शामिल है.

Cricket News - 2026-04-08T175051.519
1 / 6

पूर्व भारतीय महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. वह खुलकरर अपनी राय रखना पसंद करते हैं. अब आईपीएल 2026 के बीच गावस्कर ने उन विदेशी खिलाड़ियों को लताड़ा है, जो शुरुआती मैच से आईपीएल में हिस्सा नहीं ले रहे हैं.  

विज्ञापन

गावस्कर ने की मांग

गावस्कर ने की मांग2 / 6

अब तक कई ऐसे विदेशी खिलाड़ी हैं, जो आईपीएल 2026 में अपनी टीमों के साथ नहीं जुड़े हैं. ये खिलाड़ी शुरुआती मैचों में हिस्सा नहीं ले पाए हैं. ऐसे में अब गावस्कर ने इन खिलाड़ियों पर बैन करने की मांग की है.

विज्ञापन

बोर्ड भी कमाते हैं पैसे

बोर्ड भी कमाते हैं पैसे3 / 6

गावस्कर का कहना है कि जो विदेशी खिलाड़ी आईपीएल में भाग लेते हैं न केवल खिलाड़ी बल्कि उनके बोर्ड को भी एनओसी के जरिए मोटी कमाई होती है. लेकिन अब गावस्कर ने विदेशी खिलाड़ियों पर बड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

16 खिलाड़ियों पर खर्च हुए 121.65 करोड़

16 खिलाड़ियों पर खर्च हुए 121.65 करोड़4 / 6

उन्होंने कहा "पिछले दो सीजन को देखा जाए तो ऑस्ट्रेलिया के 16 खिलाड़ियों को अलग-अलग फ्रेंचाइजी ने खरीदा और इन पर 121.65 करोड़ रुपये खर्च हुए. इंग्लैंड के 12 खिलाड़ी 68 करोड़, न्यूजीलैंड के 12 खिलाड़ी 33 करोड़ और साउथ अफ्रीका के 17 खिलाड़ियों को 71 करोड़ रुपये में लिया गया. वेस्टइंडीज के आठ खिलाड़ी 59 करोड़ रुपये में आईपीएल का हिस्सा बने. प्रत्येक क्रिकेट बोर्ड ने इस दौरान अपने खिलाड़ियों के आईपीएल में खेलने को लेकर एनओसी भेजने के लिए अच्छा पैसा बनाया है."

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों पर कार्रवाई होनी चाहिए

इन खिलाड़ियों पर कार्रवाई होनी चाहिए5 / 6

गावस्कर का मानना है कि जिस तरह से बीसीसीआई ऑक्शन में बिकने के बाद बाहर होने वाले खिलाड़ियों को दो साल के लिए बैन कर देती है. अब जो खिलाड़ी पहले मुकाबले से उपलब्ध नहीं होते हैं उन पर भी ऐसी ही कार्रवाई होनी चाहिए. इससे उन लोगों को कड़ा संदेश जाएगा जो भारतीय क्रिकेट को हल्के में लेते हैं.

बेन डकेट को भी सुनाई थी खरी खोटी

बेन डकेट को भी सुनाई थी खरी खोटी6 / 6

इससे पहले भी गावस्कर आईपीएल 2026 के दौरान विदेशी खिलाड़ियों पर भड़के थे. उन्होंने बेन डकेट को जमकर सुनाया था, जिन्होंने आईपीएल 2026 से पहले अपना नाम वापिस ले लिया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन