'Brock Lesnar को 95 करोड़ दो और संन्यास से वापस लाओ', द बीस्ट की WWE वापसी पर चौंकाने वाली शर्त
WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर ने अपने एक्शन से सभी को चौंका दिया. उन्होंने बताया कि वो इन-रिंग एक्शन से रिटायर हो रहे हैं. उनके संन्यास को लेकर अलग-अलग बातें चल रही हैं. अब एक फेमस स्टार ने उन्हें लेकर बड़ा बयान दिया है.

WWE WrestleMania 42 को खत्म हुए एक हफ्ता हो गया है. कंपनी अपने अगले प्रीमियम लाइव इवेंट की तैयारी में लग गई है. फैंस अभी भी आगे नहीं बढ़े हैं क्योंकि WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर का रिटायरमेंट एंगल दिखाया गया था. लैसनर ने अपने इन-रिंग गियर उतार दिए. अभी भी कई लोगों को लग रहा है कि उन्होंने रिटायरमेंट नहीं लिया है. अब एक रेसलिंग दिग्गज ने लैसनर की वापसी को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है. आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा.
रेसलमेनिया में ब्रॉक लैसनर ने क्या कहा?
2 / 6रेसलमेनिया 42 में ब्रॉक लैसनर ने अपने दस्ताने और जूते उतार कर रिंग में रख दिए. वो एरीना में मौजूद 55 हजार लोगों के सामने रोने लग गए. उन्होंने पॉल हेमन को भी गले लगाया. लैसनर ने फैंस का अभिवादन किया. इसके जरिए लैसनर ने बता दिया कि वो अब संन्यास ले रहे हैं. लैसनर के इस कदम से सभी चौंक गए थे.
लैसनर का किससे हुआ था मुकाबला?
3 / 6रेसलमेनिया 42 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला 28 साल के युवा स्टार ओबा फेमी के साथ हुआ था. दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ. फेमी ने पांच मिनट के अंदर ही लैसनर को हरा दिया. फेमी ने लैसनर के एफ-5 मूव को भी काउंटर कर दिया. लैसनर की हार देखकर फैंस हैरान रह गए.
लैसनर को लेकर आया बयान
4 / 6रिटायर्ड प्रोफेशनल रेसलर स्टीवी रिचर्ड्स ने The Stevie Richards Show पर ब्रॉक लैसनर के रिटायरमेंट पर बात की. उन्होंने कहा कि गुंथर के साथ अपने अंतिम मैच के लिए लैसनर वापसी कर सकते हैं. उन्होंने इसके लिए बड़ी शर्त भी रखी. रिचर्ड्स ने कहा कि लैसनर को 10 मिलियन डॉलर देकर वापस ला सकते हैं.
स्टीवी रिचर्ड्स ने क्या कहा?
5 / 6स्टीवी रिचर्ड्स को लगता है कि ब्रॉक लैसनर गुंथर के खिलाफ लड़ने के लिए वापसी कर सकते हैं. उन्होंने कहा, "गुंथर के खिलाफ एक अंतिम मैच के लिए ब्रॉक लैसनर वापसी कर सकते हैं. लैसनर को वापस लाने का एक ही तरीका है. अगर उन्हें 10 मिलियन डॉलर (लगभग 95 करोड़) दिए जाएं, तो वो रिटर्न कर सकते हैं".
क्या समरस्लैम 2026 में होगा बड़ा मैच?
6 / 6समरस्लैम 2026 का आयोजन ब्रॉक लैसनर के गृहनगर में हो रहा है. अभी भी उम्मीद की जा रही है कि लैसनर वहां पर अपने करियर का अंतिम मैच लड़ सकते हैं. गुंथर के साथ उनके ड्रीम मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. लैसनर और गुंथर के बीच समरस्लैम 2026 में मैच होगा, तो दर्शक खुश हो जाएंगे.



















