IPL 2026: RCB के खिलाफ ऐसी होगी SRH की प्लेइंग 11! पहले मैच में बाहर बैठ सकते हैं ये 2 धाकड़ खिलाड़ी

SRH Possible Playing 11: आईपीएल 2026 का पहला मैच SRH और RCB के बीच होगा. पैट कमिंस के बिना SRH के प्लेइंग कॉम्बिनेशन पर सभी की नजर है. आइए मैच से पहले संभावित प्लेइंग 11 के बारे में जानते हैं.

SRH vs RCH
1 / 7

SRH Possible Playing 11: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच IPL 2026 का पहला मैच होने जा रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद IPL के पिछले सीजन में प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी और अब वो 2026 के सीजन में धमाल मचाना चाहेंगे. पैट कमिंस चोटिल हैं और इसी कारण ईशान किशन कप्तानी करेंगे. सभी के मन में सवाल है कि SRH किस कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकती है. आइए SRH की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा करेंगे ओपनिंग

ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा करेंगे ओपनिंग2 / 7

ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा ने ओपनर्स के तौर पर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया था. अब IPL 2026 में भी उनसे तूफानी बल्लेबाजी की उम्मीद होगी. RCB के खिलाफ वो SRH को तगड़ी शुरुआत दे सकते हैं.

विज्ञापन

SRH का मिडल ऑर्डर है मजबूत

SRH का मिडल ऑर्डर है मजबूत3 / 7

सनराइजर्स हैदराबाद के सिर्फ ओपनर्स ही नहीं, बल्कि मिडल ऑर्डर बल्लेबाज भी शानदार हैं. ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन और अनिकेत वर्मा पर मिडल ऑर्डर की जिम्मेदारी होगी.

SRH के पास हैं दो तगड़े ऑलराउंडर

SRH के पास हैं दो तगड़े ऑलराउंडर4 / 7

SRH के लिए नीतीश कुमार रेड्डी ने काफी तबाही मचाई थी और अब IPL 2026 में भी उनसे उम्मीद होगी. लियाम लिविंगस्टोन को SRH ने 13 करोड़ रुपये में अपने स्क्वाड में शामिल किया था. उन्हें भी प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है.

विज्ञापन

कैसा होगा SRH का गेंदबाजी अटैक?

कैसा होगा SRH का गेंदबाजी अटैक?5 / 7

पैट कमिंस की गैरमौजूदगी फैंस को जरूर खलने वाली है. ईशान मलिंगा की फिटनेस भी समस्या बनी हुई है. ब्रायडन कार्स को उनकी गैरमौजूदगी में मौका मिल सकता है. हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट अनुभवी हैं और उन पर भी तेज गेंदबाजी का भार होगा. जीशान अंसारी के रूप में SRH एक स्पिनर के साथ उतर सकती है.

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?6 / 7

सनराइजर्स हैदराबाद के पास इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में हर्ष दुबे को लाने का मौका है. दुबे का घरेलू सीजन अच्छा गया था और SRH को एक अतिरिक्त स्पिनर की जरूरत लगी, तो वह हर्ष दुबे को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में ला सकते हैं.

विज्ञापन

SRH की संभावित प्लेइंग 11

SRH की संभावित प्लेइंग 117 / 7

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, हर्षल पटेल. (इम्पैक्ट प्लेयर: हर्ष दुबे)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन