SRH के लिए IPL में 90s पर आउट होने वाले बैटर, डेविड वॉर्नर सबसे अनलकी

IPL: सनराइजर्स हैदराबाद का आईपीएल की शानदार टीमों में शुमार होता है. ये टीम अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है. हालांकि इस टीम के 5 बल्लेबाज ऐसे हैं, जो नर्वस 90s का शिकार हुए हैं. इसमें डेविड वॉर्नर सबसे अनलकी रहे हैं.

Cricket News - 2026-04-13T214554.021
1 / 6

IPL: आईपीएल 2026 में 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में ईशान किशन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि वह शतक से चूक गए. उन्होंने शानदार 91 रनों की पारी खेली थी. ईशान किशन हैदराबाद के पहले ऐसे बल्लेबाज नहीं हैं, जो 90s पर आउट हुए हैं. इससे पहले कई बल्लेबाज एसआरएच के लिए 90s के स्कोर पर आउट हुए हैं.  

विज्ञापन

डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर2 / 6

आईपीएल 2014 में सीएसके के खिलाफ डेविड वॉर्नर सबसे पहले नर्वस 90S का शिकार हुए थे. उन्होंने सीएसके के खिलाफ 90 रनों की पारी खेली थी और शतक से चूक गए थे. वॉर्नर लंबे समय तक हैदराबाद की कप्तानी भी संभाल चुके हैं. उन्होने साल 2016 में टीम को खिताब भी जिताया था.

विज्ञापन

डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर3 / 6

दूसरे नंबर पर भी डेविड वॉर्नर का नाम है. उन्होंने आईपीएल 2015 में केकेआर के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले गए मुकाबले में 91 रनों की पारी खेली थी. ये दूसरा मौका था, जब आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद का कोई बल्लेबाज नर्वस 90s का शिकार हुआ था.

डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर4 / 6

तीसरे नंबर पर भी डेविड वॉर्नर हैं. वह एसआरएच के लिए आईपीएल 2016 में आरसीबी के खिलाफ 90+ स्कोर बनाकर आउट हुए थे. उन्होंने इस मैच में 92 रनों की शानदार पारी खेली थी. वॉर्नर हैदराबाद के लिए कुल 3 बार 90 या उससे अधिक स्कोर बनाकर शतक से चूके हैं.

विज्ञापन

जोनी बेयरस्टो

जोनी बेयरस्टो5 / 6

आईपीएल 2020 में जोनी बेयरस्टो ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 97 रनों की पारी खेली थी. बेयरस्टो शतक के करीब जाकर आउट हो गए थे. ये मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था.

ईशान किशन

ईशान किशन6 / 6

वही, अब आईपीएल 2026 में 13 अप्रैल को खेले जा रहे मुकाबले में ईशान किशन शतक से चूक गए. उन्होंने 91 रनों की शानदार पारी खेली थी. वह हैदराबाद के लिए 90s पर आउट होने वाले पांचवें बल्लेबाज बने हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन