भारतीय T20I टीम के कप्तान का नाम हुआ कंफर्म! जानिए कौन करेगा सूर्या को रिप्लेस?

Shreyas Iyer Will Be Team India's New T20I Captain: टीम इंडिया के सिलेक्टर टी20 इंटरनेशनल सेटअप में लीडरशिप में बदलाव की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें सूर्यकुमार यादव को बतौर कप्तान रिप्लेस करने की रेस में श्रेयस अय्यर सबसे आगे चल रहे हैं. इस कदम को 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक और ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए टीम की लॉन्ग-टर्म प्लानिंग का हिस्सा माना जा रहा है.

Suryakumar Yadav Team India
1 / 6

ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक नेशनल सिलेक्शन कमिटी शनिवार को आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड टूर के लिए टीम का ऐलान कर सकती है, इसी दौरान नए कप्तान के नाम की घोषणा भी होगी. ये सीरीज इस साल की शुरुआत में सूर्यकुमार की लीडरशिप में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत का पहला T20I असाइनमेंट होगा

विज्ञापन

2 / 6

ग्लोबल टाइटल जीतने के बावजूद, सूर्यकुमार के पर्सनल परफॉर्मेंस को देखा जा रहा है. इस सीनियर बैटर ने टूर्नामेंट के दौरान 9 पारियों में 242 रन बनाए और इसके बाद आईपीएल 2026 का निराशाजनक सीजन खेला, जिसमें कंसिस्टेंसी एक चिंता का विषय बनी रही.

विज्ञापन

3 / 6

इस बीच श्रेयस अय्यर 2023 के आखिर से ही टीम कॉम्बिनेशन और मिडिल-ऑर्डर पोजीशन के लिए कॉम्पिटिशन के कारण भारत के T20I प्लान से बाहर हैं. हालांकि इस साल की शुरुआत में उन्हें रिप्लेसमेंट प्लेयर के तौर पर बुलाया गया था, लेकिन वो किसी भी मैच में नहीं खेले.

4 / 6

श्रेयस अय्यर ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अपने दमदार परफॉर्मेंस और कामयाब लीडरशिप से अपनी दावेदारी मजबूत की है. उन्होंने 2024 में कोलकाता नाइटराइडर्स को आईपीएल टाइटल जिताया और इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया. पिछले 2 आईपीएल सीजन में उनकी बैटिंग परफॉर्मेंस भी काफी शानदार रही है.

विज्ञापन

5 / 6

ये लगातार दूसरा साल होगा जब टीम इंडिया के सिलेक्टर्स ने हाल की कामयाबी के बावजूद कप्तानी में बड़ा बदलाव किया है. भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद वनडे में भी ऐसा ही फैसला लिया गया था, जब शुभमन गिल ने 50 ओवर के फॉर्मेट में रोहित शर्मा को बतौर कप्तान रिप्लेस किया था.

6 / 6

सूर्यकुमार यादव को हटाकर श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाकर टीम इंडिया के सिलेक्टर्स ये मैसेज देना चाहते हैं, कि वो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए लॉन्ग टर्म प्लानिंग कर रहे हैं. ऐसे में देखना होगा कि अय्यर 'मेन इन ब्लू' के लीडरशिप रोल में कितने कामयाब हो पाते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन