सरफराज खान की टीम इंडिया में वापसी के पीछे कश्मीर कनेक्शन! जानिए पूरी कमबैक स्टोरी

Sarfaraz Khan: भारतीय स्टार बल्लेबाज सरफराज खान की लगभग डेढ़ साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. सरफराज को श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है. उनकी वापसी के पीछे कश्मीर से भी खास कनेक्शन है. यहां जानिए सरफराज की पूरी कमबैक स्टोरी.

Sarfaraz Khan (PIC Credit -AI)
1 / 8
Sarfaraz Khan (PIC Credit -AI)

Sarfaraz Khan: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए स्टार बल्लेबाज सरफराज खान को टीम इंडिया में शामिल किया गया है. सरफराज को चोटिल साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट के रूप में चुना गया है. करीब डेढ़ साल बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी हुई है. हालांकि, सरफराज की इस वापसी के पीछे सिर्फ किस्मत नहीं, बल्कि उनकी कड़ी मेहनत और कभी हार न मानने वाला जज्बा भी है. इसके लिए उन्होंने कश्मीर जाकर जमकर ट्रेनिंग भी की.   (PIC Credit -AI)  

विज्ञापन

18 महीने बाद मिली टीम इंडिया में हुई वापसी

18 महीने बाद मिली टीम इंडिया में हुई वापसी2 / 8

28 वर्षीय सरफराज खान जनवरी 2025 के बाद से भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे थे. ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए सरफराज को टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. अब करीब 18 महीने बाद उनकी फिर से टीम इंडिया में वापसी हुई है. उनकी कमबैक स्टोरी काफी प्रेरणादायक है. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

2024 में खेला था आखिरी टेस्ट

2024 में खेला था आखिरी टेस्ट3 / 8

सरफराज खान ने भारत के लिए आखिरी बार नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था. न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाने के बावजूद सरफराज को टीम से बाहर कर दिया गया था. घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद भी चयनकर्ताओं ने उन्हें लंबे समय तक नजरअंदाज किया. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार अपनी फिटनेस और खेल पर काम करते रहे. (PIC Credit -AI)

सरफराज ने कश्मीर जाकर की घंटों प्रैक्टिस

सरफराज ने कश्मीर जाकर की घंटों प्रैक्टिस4 / 8

आईपीएल में खेलने के बाद सरफराज ने मुंबई टी20 लीग में भी हिस्सा लिया और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. लीग खत्म होने के बाद जब मुंबई में बारिश शुरू हुई, तो उन्होंने समय बर्बाद करने के बजाय सीधे कश्मीर चले गए. उन्होंने जम्मू-कश्मीर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में अपने खेल पर जमकर मेहनत किया. उन्होंने जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों और प्रतिभाशाली नेट्स गेंदबाजों के खिलाफ घंटों बल्लेबाजी की. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

सरफराज का कश्मीर से खास रिश्ता

सरफराज का कश्मीर से खास रिश्ता5 / 8

सरफराज का कश्मीर से खास रिश्ता भी है. उनकी पत्नी एक कश्मीरी हैं. उन्होंने 6 अगस्त 2023 को जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के पशपोरा गांव की रहने वाली रोमाना जहूर से निकाह किया था. कश्मीर उनका ससुराल है. हालांकि, इस बार वह कश्मीर घूमने के लिए नहीं, बल्कि टीम इंडिया में वापसी की तैयारी के लिए गए थे. (PIC Credit -X)

17 किलो वजन घटाकर खुद को बनाया फिट

17 किलो वजन घटाकर खुद को बनाया फिट6 / 8

सरफराज ने पिछले एक साल में अपनी फिटनेस पर भी जबरदस्त काम किया है. उन्होंने लगभग 17 किलो वजन कम किया, जिसका असर उनके खेल में साफ नजर आता है. सरफराज अब पहले से ज्यादा फिट और तेज दिख रहे हैं. उनका स्टैमिना बेहतर हुआ है और फील्डिंग में भी काफी सुधार देखने को मिला है. यही वजह है कि चोटिल सुदर्शन के सीरीज से बाहर होने पर चयनकर्ताओं ने सरफराज को टीम में शामिल किया. (PIC Credit -X)

विज्ञापन

स्पिन के खिलाफ सरफराज का शानदार रिकॉर्ड

स्पिन के खिलाफ सरफराज का शानदार रिकॉर्ड7 / 8

सरफराज के चयन के पीछे की एक बड़ी वजह उनका स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड भी है. श्रीलंका की परिस्थितियों और स्पिन फ्रेंडली पिचों पर बल्लेबाजों के लिए चुनौती आसान नहीं होगी. ऐसे में सरफराज टीम इंडिया के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं. अब अगर सरफराज को प्लेइंग 11 में मौका मिलता है तो वह जरूर इस मौके को अच्छी तरह से भुनाना चाहेंगे. (PIC Credit -X)

सरफराज खान का टेस्ट करियर

सरफराज खान का टेस्ट करियर8 / 8

सरफराज ने साल 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था. उन्होंने भारत के लिए अब तक 6 टेस्ट खेले हैं, जिनकी 11 पारियों में उन्होंने 37.10 की औसत से 371 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 3 अर्धशतक भी निकले. वहीं, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 62 मैचों में कुल 5114 रन दर्ज हैं. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन