Roman Reigns & Seth Rollins: WWE SummerSlam 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. वहां पर सबसे बड़ा मैच सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस का होने वाला है. दोनों के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा. दोनों की राइवलरी खतरनाक हो चुकी हैं. आप सभी जानते हैं कि रेंस और रॉलिंस एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन हैं. एक टाइम पर दोनों दोस्त भी हुआ करते थे. रॉलिंस कह चुके हैं कि वो रेंस के टाइटल रन का अंत करेंगे. खैर SummerSlam 2026 से पहले हम आपको दोनों दिग्गजों की नेटवर्थ के बारे मे बताएंगे. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस को मिला चैलेंज

2 / 6
29 जून को हुए Raw के एपिसोड में काफी कुछ हुआ था. मेन इवेंट में रोमन रेंस ने एंट्री की. तुरंत ही सैथ रॉलिंस ने दखलअंदाजी की. रॉलिंस ने रेंस को समरस्लैम में मैच के लिए चुनौती पेश की. रेंस ने इसे स्वीकार किया. बाद में कंपनी ने दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान किया. रेंस और रॉलिंस के बीच मुकाबले का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे. (Photo: WWE.com)
कितनी है रोमन रेंस की नेटवर्थ?

3 / 6
रोमन रेंस का WWE में अब बहुत बड़ा नाम है. पिछले कुछ सालों से सबसे ज्यादा सैलरी पाने के मामले में वो सबसे आगे रहते हैं. Celebrity Net Worth की रिपोर्ट के अनुसार रेंस की नेटवर्थ 14 मिलियन डॉलर (लगभग डेढ़ अरब) है. उनके पास कमाई के जरिए बहुत है. WWE, हॉलीवुड, मर्चेंडाइज सेल्स और टीवी शोज के जरिए उन्होंने तगड़ा पैसा कमाया है. (Photo: WWE.com)
सैथ रॉलिंस की नेटवर्थ कितनी है?

4 / 6
सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस दोनों ने मेन रोस्टर में साथ में ही कदम रखा था. रॉलिंस भी अब किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. सेलेब्रिटी नेटवर्थ की रिपोर्ट के मुताबिक रॉलिंस की नेटवर्थ 12 मिलियन डॉलर (करीब 1 अरब) है. उनकी कमाई का सोर्श WWE ही रहा है. इसके अलावा वो कुछ हॉलीवुड के फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. (Photo: WWE.com)
Raw में हुआ ब्रॉल

5 / 6
13 जुलाई 2026 को हुए Raw के एपिसोड में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस का आमना-सामना हुआ था. वहां पर दोनों ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और फिर एक-दूसरे का जमकर मजाक उड़ाया. बाद में दोनों के बीच ब्रॉल हुआ. अंत में रॉलिंस ने रेंस को पेडिग्री और स्टॉम्प मारकर ढेर कर दिया. (Photo: WWE.com)
किसे मिलेगी जीत?

6 / 6
समरस्लैम 2026 में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच तगड़े मैच की उम्मीद जताई जा रही है. वैसे इनकी राइवलरी में अभी तक रॉलिंस का दबदबा ही देखने को मिला है. ज्यादातर मौकों पर रॉलिंस ने उन्हें ढेर किया है. समर की सबसे बड़ी पार्टी में किसी की भी जीत हो सकती है. कहा जा रहा है कि इस बार रोमन अपने टाइटल को रिटेन कर लेंगे. (Photo: WWE.com)