रोहित शर्मा या विराट कोहली, MI vs RCB की जंग में किसका पलड़ा रहा है भारी? देखें चौंकाने वाले आंकड़े
Rohit Sharma vs Virat Kohli: आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी. इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे और दोनों ने एक-दूसरे की टीमों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है. यहां जानिए MI vs RCB की भिड़ंत में किसका पलड़ा भारी रहा है?

Rohit Sharma vs Virat Kohli: आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में आज यानी रविवार, 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की भिड़ंत होगी. यह मैच शाम 7:30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में भारत के दो दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे. आईपीएल में जब भी रोहित-विराट आमने-सामने आते हैं तो रोमांच चरम पर होता है. दोनों खिलाड़ियों का एक-दूसरे की टीम के खिलाफ रिकॉर्ड भी काफी शानदार रहा है.
MI vs RCB मैच में किसने बनाए हैं ज्यादा रन?
2 / 7MI vs RCB मुकाबलों में रन बनाने के मामले में विराट कोहली आगे हैं. कोहली ने मुंबई के खिलाफ 33 पारियों में 31.8 की औसत से 922 रन बनाए हैं और 1000 रन का आंकड़ा छूने से 78 ही रन दूर हैं. वहीं, रोहित शर्मा ने बेंगलुरु के खिलाफ 33 पारियों में 27.35 की औसत से 848 रन बनाए हैं.
MI vs RCB मैच में किसने जड़े हैं ज्यादा अर्धशतक?
3 / 7MI vs RCB की जंग में अर्धशतक लगाने के मामले रोहित शर्मा आगे हैं. रोहित ने आरसीबी के खिलाफ 7 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि कोहली के नाम मुंबई के खिलाफ 6 फिफ्टी हैं. दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही खिलाड़ी एक-दूसरे की टीम के खिलाफ अब तक शतक नहीं लगा पाए हैं.
MI vs RCB मैच में किसका हाईएस्ट स्कोर बड़ा?
4 / 7इस मामले में भी रोहित शर्मा आगे हैं. रोहित का RCB के खिलाफ बेस्ट स्कोर 94 रन है, जबकि कोहली का MI के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 92 रन रहा है.
MI vs RCB मैच में किसने लगाए हैं ज्यादा छक्के?
5 / 7रोहित शर्मा MI vs RCB मैच में छक्के लगाने के मामले में विराट कोहली से आगे हैं. हिटमैन ने आरसीबी के खिलाफ 38 सिक्स जड़े हैं, जबकि कोहली के नाम मुंबई के खिलाफ 34 छक्के हैं.
MI vs RCB मैच में किसने लगाए हैं ज्यादा चौके?
6 / 7MI vs RCB की भिड़ंत में चौकों की बात करें तो दोनों बराबरी पर हैं. रोहित और कोहली ने एक-दूसरे की टीम के खिलाफ 78-78 चौके लगाए हैं.
MI vs RCB हेड टू हेड रिकॉर्ड
7 / 7मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमें आईपीएल में अब तक 34 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं. इसमें से 19 मैचों में मुंबई ने बाजी मारी है, जबकि आरसीबी ने 15 मैचों में जीत हासिल की है.



















