RR vs CSK: रवींद्र जडेजा ने तोड़ा लसिथ मलिंगा का बड़ा रिकॉर्ड, चेन्नई के खिलाफ खोला मोर्चा
RR vs CSK: आईपीएल 2026 में सीएसके के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रवींद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया.

RR vs CSK: 30 मार्च को आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में राजस्थान ने शानदार प्रदर्शन किया और मैच अपने नाम कर लिया. रवींद्र जडेजा ने गेंद के साथ कमाल किया और लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
जडेजा ने किया बड़ा कारनामा
2 / 6रवींद्र जडेजा अब आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 9वें गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ा है. लसिथ मलिंगा ने अपने आईपीएल करियर में 122 मैच में 170 विकेट लिए थे.
मलिंगा को पछाड़ा
3 / 6वहीं अब रवींद्र जडेजा 255 मैचों में 172 विकेट के साथ मलिंगा को पछाड़ चुके हैं. जडेजा साल 2008 से आईपीएल में हिस्सा ले रहे हैं.
चहल के नाम है सबसे ज्यादा विकेट
4 / 6आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज युजवेंद्र चहल हैं. उन्होंने 174 मैचों में 221 विकेट लिए हैं. इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार 199, सुनील नरेन 193 पीयूष चावला 192 विकेट झटक चुके हैं.
जड्डू ने झटके 2 विकेट
5 / 6सीएसके के खिलाफ जडेजा ने 3 ओवर गेंदबाजी की और 18 रन खर्च करते हुए 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.
राजस्थान ने जीता मैच
6 / 6मैच की बात करें तो सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 19.4 ओवर में 127 रन बनाए थे, जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 128/2 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.



















