3 बार की चैंपियन KKR का IPL 2026 जीतना मुश्किल, 5 कमजोरियां बता अश्विन ने दिया बड़ा बयान
IPL 2026: 19वें सीजन की शुरुआत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पर आर अश्विन ने बड़े सवाल खड़े किए हैं. उनके मुताबिक टीम इस बार खिताब जीतने के लिए दावेदार नहीं है और इसके लिए उन्होंने फ्रेंचाइजी की कमजोरियां भी बताई हैं.

R Ashwin on KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स का नाम आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल टीमों में शुमार होता है. टीम ने 3 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है. साल 2012 और 2014 में टीम ने गौतम गंभीर की कप्तानी में टाइटल जीता था तो वहीं साल 2024 में श्रेयस अय्यर ने टीम को ट्रॉफी जिताई थी. हालाकिं, इस सीजन टीम कई बड़ी परेशानियों से जूझ रही है और मजबूत नजर नहीं आ रही है. टीम इंडिया के दिग्गज आर अश्विन ने भी इसको लेकर सवाल खड़े किए हैं. उनके मुताबिक केकेआर की टीम इस बार खिताब जीतने के लिए दावेदार नजर नहीं आ रही है.
टॉप 4 में नहीं बनेगी KKR की जगह
2 / 6आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ऐश की बात कर बोलते हुए कहा, केकेआर के लिए इस सीजन टॉप 4 में जगह बना पाना काफी मुश्किल नजर आ रहा है. उनके मुताबिक टीम इस बार कई परेशानियों से जूझ रही है और प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाएगी.
भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन
3 / 6अश्विन के मुताबिक कोलकाता की टीम इस सीजन विदेशी खिलाड़ियों पर ज्यादा निर्भर कर रही है. टीम में शामिल भारतीय खिलाड़ियों में निरंतरता की कमी नजर आ रही है. गेंदबाजी में इस तरह की कमी लगातार 14 मैचों में प्रदर्शन को प्रभावित करती है.
अय्यर को हटा कर की गलती
4 / 6केकेआर की अगली कमजोरी उन्होंने टीम की कप्तानी को बताया. साल 2024 में टीम को खिताब जिताने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर को टीम ने रिलीज कर दिया. इसके बाद 2025 में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन खराब ही रहा है और इस सीजन भी ये गलती टीम को फिर से भारी पड़ सकती है.
चोट से परेशान KKR की टीम
5 / 6केकेआर के लिए इस सीजन खिलाड़ियों की चोट बड़ी परेशानी बनकर सामने आ रही है. हर्षित राणा पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं तो वहीं मथीशा पथिराना शुरुआती मैचों से बाहर हैं. मुस्तफिजुर रहमान को टीम पहले ही रिलीज कर चुकी है. अश्विन के मुताबिक ईडन गार्डन्स के मैदान पर इस गेंदबाजी लाइनअप के साथ रन रोकना काफी मुश्किल होगा.
चक्रवर्ती और नरेन का फॉर्म
6 / 6कोलकाता की टीम काफी हद तक सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती के फॉर्म पर निर्भर करेगी. चक्रवर्ती का फॉर्म टी20 विश्व कप में भी कुछ खास नहीं रहा था तो वहीं नरेन का प्रभाव भी अब कम होता दिख रहा है. ऐसे में टीम के पास इस बार बड़ी चुनौती गेंदबाजी होगी.



















