PBKS vs GT: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस में किसका पलड़ा भारी? जानें हेड टू हेड आंकड़े
आईपीएल 2026 में 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीम आमने सामने होने वाली हैं. आइए जानते हैं दोनों टीमों के आंकड़े क्या कह रहे हैं?

आईपीएल 2026 में 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें इसके लिए मैदान पर पसीने बहा रही हैं. मुकाबला पंजाब के घर यानी मुल्लांपुर में खेला जाएगा. आइए जानते हैं दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है?
हेड टू हेड में कौन आगे?
2 / 6हेड टू हेड आंकड़े की बात करें तो अब तक पंजाब और गुजरात टाइटंस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है. दोनों टीमें अब तक 6 बार आमने सामने हुई हैं. पंजाब ने 3 मैच जीते हैं, जबकि गुजरात ने भी 3 मैच अपने नाम किए हैं.
आखिरी मैच में बने थे 475 रन
3 / 6आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी मैच में खूब रन बने थे. पंजाब ने इस मैच में 243 रन बनाए थे, जिसके जवाब में जीटी ने 232 रन बनाए थे. इस मैच में कुल 475 रन बने थे.
दिल खोलकर बनते हैं रन
4 / 6मुल्लांपुर मैदान की पिच की बात करें तो यहां खूब रन बनते हैं. बल्लेबाज दिल खोलकर रन बनाते हैं. मौसम गर्म रहेगा और बारिश की कोई उम्मीद नहीं है.
पंजाब की संभावित प्लेइंग 11
5 / 6पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग XI: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन.
गुजरात की संभावित प्लेइंग 11
6 / 6गुजरात टाइटंस संभावित XI: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.



















