PSL 2026 में नया बवाल, टीम होटल को लेकर PCB ने जारी किए कड़े नियम, खिलाड़ियों की बढ़ी टेंशन!

PSL 2026: खिलाड़ियों की मनमानी के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने PSL फ्रेंचाइजियों के लिए टीम होटल को लेकर नए सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं. पीसीबी ने साफ कहा है कि इन नियमों का उल्लघंन करने पर भारी जुर्माना भरना पड़ेगा.

PSL 2026
1 / 6
PSL 2026

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 का 11वां सीजन शुरू होने के बाद से ही विवादों में घिरा हुआ है. फखर जमान के बॉल टेंपरिंग मामले से लेकर कई विदेशी खिलाड़ियों के नाम वापस लेने तक पीएसएल लगातार चर्चा में बनी हुई है. वहीं, अब एक नया मामला खिलाड़ियों की सुरक्षा और प्रोटोकॉल से जुड़ा सामने आया है, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने नए नियम जारी किए हैं.

विज्ञापन

टीम होटल को लेकर PCB का नया फरमान

टीम होटल को लेकर PCB का नया फरमान2 / 6

दरअसल, टीम होटल में हुई एक बड़ी सुरक्षा चूक के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों की सुरक्षा और प्रोटोकॉल के अनुपालन को लेकर नए नियम लागू किए हैं. कुछ खिलाड़ियों ने टीम होटल के नियमों को हल्के में लिया, जिसके चलते PCB को सख्ती दिखानी पड़ी. बोर्ड ने साफ कर दिया है कि अगर कोई भी खिलाड़ी नियम तोड़ता है, तो उसे भारी जुर्माना भरना पड़ेगा.

विज्ञापन

24 घंटे पहले लेनी होगी अनुमति

24 घंटे पहले लेनी होगी अनुमति3 / 6

नए नियमों के मुताबिक, अब किसी भी खिलाड़ी या अधिकारी को टीम होटल में किसी भी परिजन से मिलने के लिए कम से कम 24 घंटे पहले अनुमति लेनी होगी. बिना इजाजत कोई भी मुलाकात नहीं हो सकेगी. साथ ही, होटल में मिलने के लिए एक तय जगह भी निर्धारित की जाएगी. इन नियमों के उल्लंघन पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा.

PCB ने सभी फ्रेंचाइजियों को भेजा ईमेल

PCB ने सभी फ्रेंचाइजियों को भेजा ईमेल4 / 6

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, PCB ने सभी 8 टीमों और अन्य अधिकारियों को ईमेल भेजकर प्लेयर्स के टीम होटल में रुकने से जुड़े सुरक्षा के नए दिशा निर्देश की सूचना दी है. PCB ने साफ कहा है कि सिर्फ पत्नी, माता-पिता, भाई या बहन ही खिलाड़ी के कमरे में जा सकते हैं और वो भी बोर्ड से 24 घंटे पहले अनुमति लेने के बाद.

विज्ञापन

सिकंदर रजा ने किया था उल्लघंन

सिकंदर रजा ने किया था उल्लघंन5 / 6

दरअसलस, यह पूरा मामला तब गरमाया जब जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा, जो इस सीजन में लाहौर कलंदर्स का हिस्सा हैं, अपने परिवार को टीम होटल के कमरे में लेकर गए थे. इसके बाद सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर हंगामा मच गया.

शाहीन अफरीदी पर लगा जुर्माना

शाहीन अफरीदी पर लगा जुर्माना6 / 6

जांच के बाद शाहीन शाह अफरीदी पर 1 मिलियन पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया गया, क्योंकि उन्होंने रजा को परिवार को कमरे तक लाने में मदद की थी. बताया गया कि उन्हें पहले चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद देर रात तक मेहमान कमरे में मौजूद रहे. इसके बाद PCB ने सख्त कदम उठाते हुए ये नए नियम लागू कर दिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन