IPL में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में रोहित शर्मा का भी नाम

आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी. अब तक दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ी इस लीग का हिस्सा रह चुके हैं. आईपीएल में आए दिन कई रिकॉर्ड बनते हैं और टूटते भी हैं. आईपीएल में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले खिलाड़ियों पर आइए एक नजर डालते हैं.

Cricket News - 2026-03-19T164026.760
1 / 6

विज्ञापन

ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल2 / 6

ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले बल्लेबाज हैं. वह कुल 19 बार डक पर आउट हुए हैं. मैक्सवेल आरसीबी, पंजाब किंग्स के अलावा कई अहम टीमों का हिस्सा रह चुके हैं. हालांकि वह इस बार आईपीएल नहीं खेलेंगे.

विज्ञापन

दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक3 / 6

दिनेश कार्तिक लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. कार्तिक भी आरसीबी और केकेआर के लिए खेल चुके हैं. वह आईपीएल में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं.

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा4 / 6

रोहित शर्मा भी दिनेश कार्तिक की बराबरी पर हैं. वह भी 18 बार डक पर आउट हुए हैं. रोहित शर्मा साल 2008 से आईपीएल खेल रहे हैं. उन्होंने मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में 5 बार चैंपियन बनाया है.

विज्ञापन

सुनील नरेन

सुनील नरेन5 / 6

केकेआर के स्टार खिलाड़ी सुनील नरेन भी इस लिस्ट में हैं. वह आईपीएल में अब तक 17 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं. नरेन इस बार भी आईपीएल में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं.

राशिद खान

राशिद खान6 / 6

राशिद खान डक पर 16 बार आउट हुए हैं. राशिद खान भी लंबे सालों से आईपीएल खेल रहे हैं. वह सनराइजर्स हैदराबाद के बाद अब गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन