WWE में Brock Lesnar को रिटायर करने वाले Oba Femi का तांडव, 143 किलो के रेसलर को कंधे पर उठाकर पटका

WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा. एक बार फिर वहां पर ओबा फेमी का जलवा देखने को मिला. रेड ब्रांड में उनका दबदबा कायम है. उन्होंने इस बार तगड़े स्टार को मात दी है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने किस अंदाज में मैच जीता.

WWE
1 / 6
WWE Raw

WWE Backlash 2026 का आयोजन आगामी 9 मई को होने वाला है. इसे लेकर सभी उत्साहित हैं. मैच कार्ड भी तैयार हो चुका है. इससे पहले सभी की नजरें Raw के अंतिम एपिसोड पर टिकी थी. वहां पर ब्रॉक लैसनर को रिटायर करने वाले खूंखार रेसलर ओबा फेमी ने बवाल मचाया. उन्होंने अपनी ताकत से एक मोटे और तगड़े स्टार को मात दी. फेमी ने बता दिया है कि उनके सामने कोई नहीं टिकने वाला है. आपको बताते हैं कि ओबा ने किस तरह जीत दर्ज की.

विज्ञापन

पिछले हफ्ते किया था बड़ा ऐलान

पिछले हफ्ते किया था बड़ा ऐलान2 / 6

ओबा फेमी ने पिछले हफ्ते ग्रेसन वॉलर को हराया था. इसके बाद उन्होंने कहा कि अब हर हफ्ते उनका ओपन चैलेंज जारी रहेगा. फेमी पूरे रोस्टर को चुनौती पेश कर चुके हैं. फेमी का कहना है कि उनके सामने जो भी आएगा वो उसे तहस-नहस कर देंगे.

विज्ञापन

किसने स्वीकार किया ओपन चैलेंज?

किसने स्वीकार किया ओपन चैलेंज?3 / 6

ओबा फेमी के ओपन चैलेंज का जवाब देने के लिए अल्फा अकादमी ने एंट्री की. अकीरा टोजावा पहले आए. उन्हें देखकर फेमी के चेहरे पर हंसी आ गई. फेमी के सामने अकीरा गए, लेकिन उन्हें डर लग गया. इसके बाद 143 किलो के ओटिस ने फेमी से लड़ने के लिए कहा.

ओटिस की करारी हार

ओटिस की करारी हार4 / 6

ओटिस को शुरुआत में ओबा फेमी गिरा नहीं पाए. तब लगा कि वो कुछ कमाल कर पाएंगे. फेमी ने इसके बाद अपनी असली ताकत दिखाई. उन्होंने शानदार एल्बो से ओटिस को गिरा दिया. फेमी ने अंत में ओटिस को कंधे पर उठाकर पटका और आसानी से जीत दर्ज कर ली.

विज्ञापन

ओबा फेमी ने ब्रॉक लैसनर को किया रिटायर

ओबा फेमी ने ब्रॉक लैसनर को किया रिटायर5 / 6

हाल ही में हुए रेसलमेनिया 42 में ओबा फेमी का मुकाबला ब्रॉक लैसनर के साथ हुआ था. दोनों के बीच पांच मिनट से भी कम समय का मैच हुआ. फेमी ने खूब बवाल मचाया. उन्होंने लैसनर को आसानी से हराकर सभी को चौंका दिया. लैसनर ने इसके बाद अपने दस्ताने और जूते उतारकर बताया कि वो रिटायर हो रहे हैं.

फेमी को जल्द मिलेगा टाइटल मैच

फेमी को जल्द मिलेगा टाइटल मैच6 / 6

रेसलमेनिया के बाद पोस्ट-शो में ओबा फेमी ने रोमन रेंस को चुनौती दी थी. रेंस के पास अभी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप है. फेमी को बहुत जल्द टाइटल मैच मिल सकता है. कंपनी उन्हें शानदार अंदाज में बिल्ड कर रही है. फेमी की टक्कर आगे जाकर रेंस के साथ हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन