भारत के खिलाफ जहरीला बयान देने पर मोहम्मद रिजवान की उड़ी धज्जियां, सरेआम उड़ा मजाक
भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सफर में शानदार प्रदर्शन किया. भारत ने करो या मरो के मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराया. इसके बाद सेमीफइनल मैच में इंग्लैंड को हराकर फाइनल का टिकट कटाया. फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को आसानी के साथ हरा दिया और खिताब पर कब्जा जमाया. विश्व कप के दौरान पाकिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान ने जहर उगला था. अब उनका बयान चर्चा में आ गया है.

रिजवान का जहरीला बयान
2 / 6पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान से जब भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच को लेकर सवाल पूछा गया था, तब उन्होंने जहरीला बयान दिया था.
मैं भारत के मैच नहीं देखता
3 / 6मोहम्मद रिजवान ने भारत-इंग्लैंड के बीच खेले गए मुकाबले के सवाल पर कहा था 'माफ कीजिए मैं उनके मैच नहीं देखता'.
रिजवान हुए ट्रोल
4 / 6अब रिजवान का बयान एक बार फिर से चर्चा में आ गया है. दरअसल अब रिजवान को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा, क्योंकि इस खिलाड़ी ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले ही मैच में निराश किया.
बांग्लादेश के खिलाफ टाय-टाय फुस्स
5 / 6रिजवान ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में धीमी बल्लेबाजी की और 20 गेंदों में 10 रन बनाए. उन्होंने 2 चौके भी अपने नाम किए. अब इस घटिया प्रदर्शन की वजह से रिजवान को फिर से ट्रोल किया जा रहा है.
शर्मनाक हार का सामना
6 / 6पाकिस्तान ने पहले वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 114 रन बनाए थे, जिसके जवाब में बांग्लादेश ने 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया.



















