IPL 2026: LSG के लिए आई गुड न्यूज, फिट हुआ 11 करोड़ का घातक गेंदबाज
आईपीएल 2026 के दौरान कई खिलाड़ी चोटिल चल रहे हैं. हालांकि अब एलएसजी का घातक तेज गेंदबाज फिट हो चुका है और प्लेइंग 11 का हिस्सा बनने के लिए तैयार है. ये खिलाड़ी आईपीएल में 156 KMPH की रफ्तार से गेंद फेंक चुका है.

आईपीएल 2026 में एलएसजी ने अब तक औसतन प्रदर्शन किया है. टीम ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें एलएसजी को 2 जीत और 2 हार मिली है. हालांकि अब एलएसजी के लिए गुड न्यूज आई है. टीम का स्टार खिलाड़ी फिट हो गया है. ये खिलाड़ी अकेले अपने दम पर मैच का पासा पलटने का दम रखता है. 15 अप्रैल यानी आज एलएसजी का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होना है.
फिट हुआ 11 करोड़ी गेंदबाज
2 / 6आईपीएल 2026 में मयंक यादव चोट की वजह से नहीं खेल पाए हैं. लेकिन अब वह फिट हो चुके हैं. एलएसजी ने मयंक को 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. लेकिन अब वह फिट हो चुके हैं और प्लेइंग 11 में शामिल होने के लिए तैयार हैं.
टॉम मूडी ने दिया बयान
3 / 6एलएसजी के क्रिकेट ऑफ डायरेक्टर टॉम मूडी ने मयंक पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा "मयंक खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है. टूर्नामेंट की शुरुआत में हमने उसे टीम में शामिल करने के बारे में नहीं सोचा था क्योंकि वह अभी पूरी तरह से तैयार नहीं था."
उनकी फिटनेस काफी अच्छी
4 / 6उन्होंने आगे कहा "फिटनेस के लिहाज से नहीं, उसकी फिटनेस अच्छी थी, लेकिन गेंदबाजी के भार को संभालने और सहज महसूस करने के लिहाज से. हमें लगता है कि अब वह उस स्तर पर पहुंच चुका है. उसने असाधारण रूप से कड़ी मेहनत की है."
156.7 KMPH की रफ्तार से फेंक चुके हैं गेंद
5 / 6आईपीएल 2024 में आरसीबी के खिलाफ मयंक यादव ने 156.7 KMPH की गति से गेंदबाजी की थी. वह अपनी तेज रफ्तार की गति के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में माना जा सकता है कि मयंक का फिट होना एलएसजी के तेज गेंदबाजी विभाग के लिए गुड न्यूज है.
करियर पर एक नजर
6 / 6मयंक यादव ने अब तक आईपीएल में कुल 6 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 9 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. वहीं, भारत के लिए 3 टी-20 मैच खेलते हुए दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 4 विकेट लिए हैं.



















