IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने के बाद भी ये 5 खिलाड़ी नहीं जीत सके ऑरेंज कैप, लिस्ट में दिग्गज खिलाड़ियों के नाम शामिल

IPL: टी-20 क्रिकेट को ही बल्लेबाजों का फॉर्मेट माना जाता है. वहीं आईपीएल में तो बल्लेबाजों का दबदबा और ज्यादा देखने को मिलता है. इस लीग में फैंस को लंबे-लंबे छक्के और चौके देखने को मिलते हैं. हालांकि उसके बाद भी कुछ दिग्गज ऐसे रहे हैं, जो आईपीएल में कभी ऑरेंज कैप नहीं जीत सके.

MS Dhoni and Suresh Raina
1 / 6
MS Dhoni and Suresh Raina

IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सभी दिग्गज ही नजर आते हैं. हालांकि इस लिस्ट के 5 दिग्गज खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने कभी आईपीएल में ऑरेंज कैप कभी नहीं जीता है. इन खिलाड़ियों के नाम सुनकर फैंस को भी बहुत ज्यादा हैरानी होगी. आईपीएल इतिहास की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 बने, तो इस लिस्ट के अधिकतर खिलाड़ी उसमें भी नजर आएंगे.

विज्ञापन

एबी डिविलियर्स

एबी डिविलियर्स 2 / 6

आरसीबी के सुपरस्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को मिस्टर 360 भी कहा जाता है. उन्होंने आईपीएल में कुल 14 सीजन खेले, जिसमें उन्होंने 5162 रन बनाए. हालांकि उसके बाद भी डिविलियर्स कभी ऑरेंज कैप अपने नाम नहीं कर सके.

विज्ञापन

सुरेश रैना

सुरेश रैना 3 / 6

मिस्टर आईपीएल के नाम सुरेश रैना को आज भी जाना जाता है. रैना ने आईपीएल में 205 मैच खेले और 5528 रन बनाए. हालांकि उसके बाद भी रैना कभी ऑरेंज कैप अपने नाम नहीं कर सके. हालांकि सुरेश रैना हर सीजन में रन बनाते थे.

शिखर धवन

शिखर धवन 4 / 6

सुपरस्टार सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने आईपीएल में कुल 222 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उनके बल्ले से 6769 रन देखने को मिले हैं. इतने रनों की बारिश करने के बाद भी धवन आईपीएल में ऑरेंज कैप कभी अपने नाम नहीं कर सके.

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी5 / 6

दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने 5 आईपीएल खिताब बतौर कप्तान अपने नाम किए हैं. इस लीग में धोनी ने अब तक 5439 रन बनाए हैं. हालांकि उसके बाद भी वो आज तक ऑरेंज कैप कभी नहीं जीत सके. अब तो वो बल्लेबाजी करने की नंबर 7 या 8 पर आते हैं. ऐसे में इस सीजन तो ऐसा कर पाना लगभग नामुमकिन है.

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा  6 / 6

हिटमैन रोहित शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. बतौर खिलाड़ी 6 आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रोहित शर्मा ने 272 मैच खेले हैं. जिसमें उनके बल्ले से 7046 रन आए हैं. सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर होने के बाद भी हिटमैन अभी तक ऑरेंज कैप नहीं जीत सके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन