IPL 2026 के पहले फेज में KKR की टीम का शेड्यूल, कमबैक करने को तैयार ही शाहरुख खान की फ्रेंचाइजी
Kolkata Knight Riders IPL 2026 Schedule: 3 बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम चौथे खिताब की तलाश में है. शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी पर हमेशा से ही फैंस की नजरें टिकी रहती हैं. जिसके कारण ही वो इस टीम के शेड्यूल के बारे में भी हमेशा जानना चाहते हैं.

Kolkata Knight Riders IPL 2026 Schedule: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने पिछले सीजन खराब प्रदर्शन करने के बाद कुछ बड़े बदलाव किए हैं. फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कई बड़े चेहरों पर दांव खेला है. जिसके कारण ही अब वो केकेआर की टीम का हिस्सा हैं. फ्रेंचाइजी ऑक्शन के बाद बहुत मजबूत नजर आ रही है. ऐसे में वो सभी टीमों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं.
कमबैक करने की कोशिश में है कोलकाता नाइट राइडर्स
2 / 6आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने खराब प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही टीम नॉकआउट में जगह नहीं बना पाई थी. केकेआर की टीम इस सीजन में पलटवार करने की तैयारी में है.
एमआई बनाम केकेआर
3 / 6केकेआर फ्रेंचाइजी इस सीजन में अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को मुंबई में हार्दिक पांड्या की टीम के खिलाफ खेलने वाली है. ये मुकाबला शाम को 7:30 बजे से खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच टक्कर का मुकाबला होता है.
केकेआर बनाम एसआरएच
4 / 6फ्रेंचाइजी सीजन 19 में अपना दूसरा मुकाबला घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2 अप्रैल को खेलने वाली है. ये मैच शाम को 7:30 बजे से खेला जाएगा. 2024 के बाद से इन दोनों टीमों के बीच अच्छे मुकाबले देखने को मिलते हैं.
केकेआर बनाम पीबीकेएस
5 / 6सीजन 19 में फ्रेंचाइजी अपना तीसरा मुकाबला भी कोलकाता में ही पंजाब किंग्स के खिलाफ 6 अप्रैल को खेलने वाली है. श्रेयस अय्यर की वजह से फैंस इस मुकाबले पर नजर बनाए रखते हैं. केकेआर का ये मैच भी शाम को 7:30 बजे से खेला जाएगा.
केकेआर बनाम एलएसजी
6 / 6अजिंक्य रहाणे की टीम चौथा मुकाबला भी घरेलू मैदान पर ही खेलने वाली है. 9 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम से केकेआर का मुकाबला होगा, जोकि शाम को 7:30 बजे से खेला जाएगा. केकेआर की टीम को घरेलू मैदान पर होने वाले मुकाबले जीतने होंगे.



















