WWE SummerSlam 2026 में Roman Reigns vs Seth Rollins मैच में किसकी होगी जीत? दिग्गज ने भविष्यवाणी से मचाई सनसनी
WWE SummerSlam 2026 में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच बुक कर दिया गया है. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि मुकाबले में किसकी जीत होगी. इसे लेकर एक दिग्गज ने बड़ी भविष्यवाणी की है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

Roman Reigns vs Seth Rollins: WWE SummerSlam 2026 का काउंटडाउन शुरू हो गया है. कंपनी ने कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है. वहां पर रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच सबसे बड़ा मैच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए होगा. दोनों की राइवलरी काफी पुरानी रही है. इनके बीच मैच का प्लान पिछले एक साल से बनाया जा रहा था. अब जाकर कंपनी ने बड़ा कदम उठाया है. खैर इनके बीच तगड़े मैच की उम्मीद जताई जा रही है. एक दिग्गज ने इस मैच को विजेता को लेकर भविष्यवाणी की है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने किसका नाम लिया है. (Photo: WWE.com)
WWE Raw में हुआ बड़ा सैगमेंट
2 / 6WWE Raw के एपिसोड में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस का बड़ा सैगमेंट हुआ. वहां पर दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. रॉलिंस ने रेंस को समरस्लैम में मैच के लिए चुनौती पेश की. रॉलिंस ने कई चीजों में रोमन का मजाक भी बनाया. रेंस ने अंत में रॉलिंस की चुनौती स्वीकार की. रेंस ने दावा किया कि इस बार वो रॉलिंस को सबक सिखाएंगे. (Photo: WWE.com)
जोनाथन कोचमैन का बड़ी भविष्यवाणी
3 / 6दिग्गज जोनाथन कोचमैन ने हाल ही में Behind The Turnbuckle Studios को अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने कहा कि वो रोमन रेंस के फैन नहीं हैं. कोचमैन ने ये भी कहा कि रोमन नाइट ऑफ चैंपियंस में नज़र नहीं आए. उन्होंने साफ कहा कि समरस्लैम में रॉलिंस नए चैंपियन बनने वाले हैं. (Photo: WWE.com)
जोनाथन कोचमैन ने क्या कहा?
4 / 6जोनाथन कोचमैन ने कहा, “मुझे ये बिल्कुल पसंद नहीं आया कि नाइट ऑफ चैंपियंस में रोमन रेंस मौजूद नहीं थे. टाइटल को वहां प्रेजेंट नहीं किया गया. मुझे लगता है कि इसे ज्यादा दिखाना चाहिए थे. इस वजह से में सैथ रॉलिंस के साथ जाऊंगा. वो समरस्लैम में विजेता बन सकते हैं क्योंकि रॉलिंस हर हफ्ते टाइटल के साथ मौजूद रहेंगे”. (Photo: WWE.com)
सैथ रॉलिंस पड़े हैं भारी
5 / 6सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस की दुश्मनी काफी पुरानी रही है. दोनों के बीच मुकाबले भी हो चुके हैं. अभी तक रॉलिंस का दबदबा देखने को मिला है. रेंस उनके खिलाफ ज्यादा कुछ नहीं कर पाए हैं. रॉलिंस ने कहा है कि रेंस फ्यूचर में हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे, लेकिन उन्हें अफसोस रहेगा कि वो द विजनर की को हरा नहीं पाए. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस ने ठोका दावा
6 / 6रोमन रेंस ने रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से उन्होंने अभी तक बढ़िया काम किया है. वो सैथ रॉलिंस को हराने का दावा भी कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि वो ब्लडलाइन को दिखाएंगे कि रॉलिंस को किस तरह मात देंगे. (Photo: WWE.com)



















