IPL 2026: दिनेश कार्तिक ने बदल डाला RCB के इस क्रिकेटर का गेम, आज भी हैं शुक्रगुजार

Jitesh Sharma On Dinesh Karthik: आरसीबी के विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा ने अपनी हाल की तरक्की के पीछे के असल वजह के बारे में बात की, और इसका क्रेडिट अपने बैटिंग कोच और मेंटर दिनेश कार्तिक को दिया, जिन्होंने उन्हें सही राह दिखाई. जिससे उनका गेम बदल गया.

Dinesh Karthik
1 / 6
Dinesh Karthik

आरसीबी पॉडकास्ट पर बात करते हुए, जितेश ने बताया कि कार्तिक की मेंटरशिप सिर्फ तकनीकी सलाह तक ही सीमित नहीं थी, बल्कि ये उनके अंदर आए जबरदस्त बदलाव के लिए जिम्मेदार थी, और इसने खेल के प्रति उनकी सोच और नजरिए, दोनों को ही सही आकार देने में मदद की.

विज्ञापन

2 / 6

जितेश शर्मा ने कहा, 'मेरी तरक्की का बहुत सारा क्रेडिट डीके ‘अन्ना’ को जाता है. उन्होंने मुझे अपने खेल को बेहतर ढंग से समझने, अपनी ताकतों का सही इस्तेमाल करने और मानसिक रूप से मजबूत बनने में मदद की.'

विज्ञापन

3 / 6

30 साल के खिलाड़ी ने इस बात पर जोर दिया कि कार्तिक को रोल सिर्फ ग्राउंड में सलाह देने तक ही लिमिटेड नहीं था. ऐसे वक्त में जब पेशेवर क्रिकेट की उम्मीदें किसी के मेंटल हेल्थ पर बुरा असर डाल सकती हैं, एक्सपीरिएंस विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ने जितेश से गुजारिश की कि वो अपने दिमागी सेहत को तरजीह दें.

4 / 6

जितेश ने बताया, “DK ने मुझसे कहा कि मैं थोड़ा ब्रेक लूं, कुछ समय के लिए बैट को एक तरफ रख दूं और अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताऊं. इससे मुझे खुद को रीसेट करने में मदद मिली.'

विज्ञापन

5 / 6

अपनी बैटिंग के तरीके के बारे में बात करते हुए, जितेश ने समझाया कि उनका नजरिया अब कहीं ज्यादा सीधा-सादा हो गया है. उन्होंने कहा, 'मेरे लिए, बात बस एक ही चीज पर आकर टिकती है: गेंद पर नजर रखो. अगर आप पूरी तरह से मौजूद हैं और गेंद को अच्छी तरह से देख रहे हैं, तो बाकी सारी चीजें अपने आप ठीक हो जाती हैं.

6 / 6

हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में जितेश का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वो पहली ही गेंद पर बिना कोई रन बनाए (गोल्डन डक पर) आउट हो गए, लेकिन RCB ने इस मैच में एक जबरदस्त जीत दर्ज की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन