IPL 2026: रवींद्र जडेजा की ट्रेड डील से खुश नहीं हैं एमएस धोनी? सामने आया बड़ा अपडेट

आईपीएल 2026 से पहले सीएसके ने राजस्थान रॉयल्स के साथ डील की थी, जिसमें राजस्थान रॉयल्स से संजू सैमसन और सीएसके से रवींद्र जडेजा को ट्रेड किया गया था. आईपीएल 2026 से पहले दोनों खिलाड़ियों का फेरबदल हुआ था. हालांकि इस फैसले से एमएस धोनी खुश नहीं हैं. सामने आई नई रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है.

Cricket News - 2026-03-15T142424.159
1 / 6

विज्ञापन

एमएस धोनी नाराज हैं?

एमएस धोनी नाराज हैं?2 / 6

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एमएस धोनी रवींद्र जडेजा के ट्रेड से खुश नहीं हैं. क्योंकि धोनी और जडेजा लंबे समय से सीएसके के लिए खेल रहे हैं.

विज्ञापन

अपनी जगह पर सैमसन पहली पसंद

अपनी जगह पर सैमसन पहली पसंद3 / 6

धोनी अपनी जगह पर संजू सैमसन को टीम में शामिल करना चाहते थे. एमएस धोनी ने शुरू से ही यह स्पष्ट कर दिया था कि संजू ही उनकी जगह लेने के लिए पहली पसंद हैं.

पीली जर्सी में संजू

पीली जर्सी में संजू4 / 6

बहरहाल इस सीजन संजू सैमसन सीएसके की येलो जर्सी में नजर आएंगे, जबकि जड्डू पिंक जर्सी में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व करेंगे.

विज्ञापन

177 मैच खेलने का अनुभव

177 मैच खेलने का अनुभव5 / 6

संजू सैमसन ने आईपीएल में अब तक 177 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 30.94 की औसत के साथ 4704 रन बनाए हैं. हाल ही में उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के आखिरी तीन मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी.

254 IPL मैच खेल चुके जडेजा

254 IPL मैच खेल चुके जडेजा6 / 6

वहीं, रवींद्र जडेजा की बात करें तो उन्होंने अब तक 254 आईपीएल मैच में 3260 रन बनाने के अलावा 170 विकेट लिए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन