IPL मेगा ऑक्शन 2028 के बाद कमजोर हो जाएंगी ये 5 टीमें! बाकी टीमों के पास होगा मजबूत टीम बनाने का मौका

IPL Mega Auction 2028: आईपीएल 2026 में नजर डाले तो कुछ टीमें बहुत ज्यादा ही मजबूत नजर आ रही है. वहीं कुछ फ्रेंचाइजी के पास गिने-चुने मैच विनर ही नजर आ रहे हैं. ऐसे में टीमों के पास बड़ा बदलाव करने का मौका आईपीएल मेगा ऑक्शन 2028 में ही मिलने वाला है.

Punjab Kings and Royal Challengers Bengaluru
1 / 6
Punjab Kings and Royal Challengers Bengaluru

IPL Mega Auction 2028: बीसीसीआई आईपीएल में हर 3 सालों के बाद मेगा ऑक्शन करता है. जिसमें सभी टीमों के पास 3 से 5 खिलाड़ी ही रिटेन करने का मौका होता है. ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी नए सिरे से टीम बनाती हुई नजर आती है. उस ऑक्शन में जो फ्रेंचाइजी अच्छा करती है, वो अगले 3 सालों तक बहुत ज्यादा मजबूत हो जाती हैं. फिलहाल 5 फ्रेंचाइजी बहुत ज्यादा मजबूत नजर आ रही है.

विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु2 / 6

आरसीबी की टीम आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के बाद बहुत मजबूत नजर आ रही है. इस टीम के पास विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार, भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पांड्या, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड जैसे मैच विनर खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. हालांकि मेगा ऑक्शन के बाद टीम कमजोर हो सकती है.

विज्ञापन

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स 3 / 6

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम भी बहुत ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. इस टीम के पास भी मौजूदा समय में कई मैच विनर खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. ऐसे में मेगा ऑक्शन के बाद पंजाब की टीम भी कमजोर हो जाएगी. बैक टू बैक सीजन में टीम टेबल के टॉप पर नजर आ रही है.

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स 4 / 6

राजस्थान रॉयल्स की टीम में भी मौजूदा समय में कई स्टार खिलाड़ी नजर आ रही हैं. वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, रवि बिश्नोई, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा और नांद्रे बर्गर नजर आ रहे हैं. मेगा ऑक्शन के बाद राजस्थान की टीम भी कमजोर हो सकती है.

विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद5 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में भी कई मैच विनर खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही फ्रेंचाइजी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हालांकि आईपीएल मेगा ऑक्शन 2028 के बाद हैदराबाद की टीम भी कमजोर हो सकती है.

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस 6 / 6

भले ही आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है, लेकिन उनके टीम में भी कई बड़े खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. ऐसे में मुंबई की टीम के पास भी मेगा ऑक्शन 2028 के बाद इतने मैच विनर नहीं रहने वाले हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन