IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200 से ज्यादा रन बनाने वाली 5 टीमें, इस नंबर पर है मुंबई इंडियंस

IPL: टी-20 क्रिकेट की जब शुरुआत हुई, तब 160 से 170 रन जीत के लिए बहुत होते थे. लेकिन आज के समय में परिस्थितियां बदल गयी हैं. अब 200 रन भी सेफ नहीं नजर आता है. जिसके कारण ही आईपीएल में भी सभी टीमें अब हर पारी में 200 से ज्यादा रन बनाने का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरती हैं.

Chennai Super Kings
1 / 6
Chennai Super Kings

IPL: आईपीएल में अब खेलने का अंदाज बदल गया है. लगभग हर मुकाबले में अब 200 से ज्यादा रन बनते हुए देखा जा रहा है. पिछले 2 सीजन से टीमें 200 रन बनाकर भी हार रही है. ऐसे में सभी को बड़ा स्कोर ही बनाना है. आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से ज्यादा रन बनाने वाली टीमों पर नजर डाले तो चौंकाने वाला नाम नजर आता है. इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस की टीम चौंकाने वाले नंबर पर नजर आ रही है.

विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स2 / 6

आईपीएल की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200 से ज्यादा रन बनाए हैं. सीएसके की टीम ने सबसे ज्यादा 36 बार ये कारनामा किया है. पिछले 2 सीजन खराब जाने के बाद भी वो टॉप पर नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु3 / 6

मौजूदा समय में आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम दूसरे नंबर पर है. इस फ्रेंचाइजी में विराट कोहली, क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गज खेले हैं. आरसीबी ने अब तक आईपीएल में 35 बार 200 से ज्यादा रन बनाए हैं.

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स 4 / 6

पहले आईपीएल ट्रॉफी का इंतजार कर रही पंजाब किंग्स की टीम तीसरे स्थान पर नजर आ रही है. पंजाब किंग्स की टीम ने अब तक 32 बार 200 से ज्यादा रन आईपीएल में बनाए हैं. किंग्स की टीम इस नंबर को और तेजी से ऊपर लेकर जाने वाली है.

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस 5 / 6

5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर नजर आ रही है. मुंबई की टीम में कई सुपरस्टार बल्लेबाज नजर आते हैं. इस फ्रेंचाइजी ने अब तक आईपीएल में 32 बार 200 से ज्यादा रन बनाए हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स  6 / 6

शाहरुख खान की मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में भी विस्फोटक बल्लेबाज नजर आते हैं. केकेआर की टीम ने आईपीएल में कुल 30 बार 200 से ज्यादा रन बनाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन